आष्टी शहीद अवैध लकड़ी मामला  (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

अवैध लकड़ी परिवहन पर कार्रवाई से बौखलाए आरोपी, वर्धा में वन अधिकारियों से गाली-गलौज, धमकी और ट्रक फूंका

Illegal Timber Seizure Wardha: वर्धा के तलेगांव क्षेत्र में अवैध लकड़ी ले जा रहे ट्रक को जब्त करने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है।

आंचल लोखंडे

Forest Officers Attacked Wardha: वर्धा जिले के आष्टी-शहीद के तलेगांव क्षेत्र से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ी का परिवहन किए जाने की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंचे वन विभाग की टीम से गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, जब्त किए गए लकड़ी से भरे ट्रक को कार्यालय ले जाते समय रास्ते में रोककर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है।

इस मामले में तलेगांव पुलिस ने वन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वन विभाग को मिली गोपनीय सूचना के अनुसार, वर्धमनेरी क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर दूर नहर के रास्ते तलेगांव से आर्वी की ओर अवैध लकड़ी लेकर एक ट्रक जाने वाला था। सूचना के आधार पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।

अवैध लकड़ी जब्ती के दौरान हंगामा

16 सितंबर को दोपहर करीब 12.45 बजे एमएच 04 यूएल 7952 क्रमांक का ट्रक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। वन पथक ने ट्रक की जांच की तो उसमें विभिन्न प्रजातियों की लकड़ी भरी मिली। वनकर्मियों ने चालक से लकड़ी परिवहन का परमिट और आवश्यक दस्तावेज मांगे। जांच में आवश्यक अनुमति और दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर वन विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

ट्रक को कब्जे में लेने की कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों ने वन अधिकारियों से विवाद करते हुए विरोध किया। शिकायत के अनुसार, इस दौरान वनकर्मियों से गाली-गलौज की गई तथा सरकारी ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को धमकाया गया। वन पथक किसी तरह ट्रक को आगे की कार्रवाई के लिए तलेगांव कार्यालय ले जा रहा था।

इसी दौरान आरोपियों ने ट्रक को बीच रास्ते में रोककर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किए जाने की शिकायत में जानकारी दी गई है। तलेगांव के वनपरिक्षेत्र अधिकारी अजय बाबराव लांबाडे (54) ने 16 सितंबर को तलेगांव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

7 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुल्कसिंग भगतसिंग बावरी, अखालसिंग बावरी, जसबीरसिंग मुल्कसिंग बावरी, रोहितसिंग मुल्कसिंग बावरी, कुलदीपसिंग अखालसिंग बावरी, सुमितसिंग मुल्कसिंग बावरी और लकिसिंग वतनसिंग टाक, सभी निवासी शिवखेड़ा, काकड़दरा, तलेगांव, तहसील आष्टी, जिला वर्धा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच तलेगांव थाने के प्रभारी अधिकारी मंगेश भोयर कर रहे हैं। पुलिस और वन विभाग द्वारा लकड़ी के स्रोत, पेड़ों की कटाई की अनुमति, परिवहन संबंधी दस्तावेज तथा वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किए जाने के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Punjab Chunav Survey: भगवंत मान की लोकप्रियता AAP से भी ज्यादा, कांग्रेस-BJP का क्या है हाल? देखें ताजा सर्वे

Defence Minister: राजनाथ सिंह का सेना को सलाह, बोले युद्ध के लिए रहें तैयार; दिया सरप्राइज एलिमेंट पर जोर

परिसीमन बिल पारित कराने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

EXCLUSIVE: बेटी शिवांगी की शादी में कितना दहेज दे रहे अनंत सिंह? होने वाले दामाद ऋषिकेश ने खुद किया खुलासा

Kal Ka Mausam: 13 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट