Heatwave (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
वर्धा

नवतपा का असर: वर्धा में गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री पहुंचा, जनजीवन प्रभावित

Wardha Navtapa News: वर्धा जिले में भीषण गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 2 जून तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है।

महाराष्ट्र डेस्क

Wardha Heatwave News: वर्धा जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है।. मौसम विभाग ने पहले ही जिले के लिए अलर्ट जारी किया था। इसी बीच बुधवार को वर्धा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि तापमान में मामूली कमी देखने को मिली, लेकिन भीषण गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है। बुधवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि शाम के समय मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला और आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को हल्की राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार नवतपा की शुरुआत होने के कारण 2 जून तक गर्म हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में नागरिकों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

11 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई

वर्धा जिले के विविध थाना क्षेत्र में दस प्रकरणों में पुलिस ने 11 शराब विक्रेताओं व तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है़। इसमें लगभग 2 लाख 33 हजार 200 रुपयों का माल बरामद किया गया़। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी गई है़। नियमित रुप से इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेंगी, ऐसा बताया गया़।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव