वर्धा पंचायत चुनाव (फाइल फोटो) 
वर्धा

वर्धा में पंचायत उपचुनाव का ऐलान, 3 सरपंच और 38 सदस्य पदों के लिए छिड़ा चुनावी घमासान, 28 अप्रैल को होगा मतदान

Wardha Gram Panchayat Election: वर्धा जिले की 27 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव का बिगुल बजा! 11,445 मतदाता चुनेंगे 3 सरपंच और 38 सदस्य। जानें 28 अप्रैल को होने वाले मतदान का पूरा शेड्यूल।

प्रिया जैस

Wardha Gram Panchayat Election Update: राज्य के साथ साथ जिले की 27 ग्राम पंचायत में उपचुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए चुनावी कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इसमें लगभग 11 हजार 445 मतदाता 3 सरपंच व 38 सदस्यों का चयन करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,860 व महिला मतदाओं की संख्या 5,585 बताई गई है। 28 अप्रैल को मतदान व 29 अप्रैल को मतगणना ली जाएगी। 7 अप्रैल से नामांकन दर्ज करने की प्रक्रिया आरंभ हो गई है। 13 अप्रैल तक इच्छुक उम्मीदवार अपने नामांकन दर्ज कर सकते हैं।

बता दें कि, जिले में कुल 521 ग्राम पंचायत हैं। वर्तमान में 346 ग्रापं पर प्रशासक राज बताया जा रहा है। सरकार के चुनाव विभाग ने हालही में खाली सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें वर्धा जिले की 27 ग्राम पंचायत का समावेश है। जिले के वर्धा तहसील की करंजी (काजी), देवली तहसील की नांदोरा (डफरे), समुद्रपुर तहसील की दहेगांव में तीन सरपंच का चयन करना है।

इन ग्राम पंचायतों का समावेश

जबकि 38 सदस्य सीट के लिए वर्धा तहसील की बोरगांव, करंजी (काजी), झाडगांव, जऊलगांव, सेलू तहसील की खापरी, देवली तहसील की ईसापुर, नांदोरा (डफरे), आर्वी तहीसल की पिंपलगांव (भो.), आजनगांव, परसोडी, पिपरी (पुनर्वसन), बोथली (नटाला), नांदोरा (काले), कोपरा, भादोड, कारंजा तहसील की पालोरा, लादगड, आष्टी तहसील की बोरगांव (टूमणी), पिलापुर, दुर्गवाडा, हिंगनघाट तहसील की आजनगांव (गौल) व समुद्रपुर तहसील की देरडा, वाघेडा, झुणका, उब्दा, वायगांव (गो.) आदि ग्रापं का समावेश है।

  • 5,860 पुरुष मतदाता
  • 5,585 महिला मतदाता
  • 521 जिले में ग्राम पंचायत
  • 346 ग्राम पंचायत पर प्रशासक राज

13 अप्रैल तक कर सकेंगे नामांकन

30 मार्च को अधिसूचना जारी होने के बाद 7 से 13 अप्रैल तक नामांकन दर्ज करने की प्रक्रिया होगी। 15 अप्रैल को सभी नामांकनों की छटनी की जाएंगी। 17 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक इच्छूक अपने नामांकन पिछे ले सकते है। 3 बजे के बाद सभी को चुनाव चिन्हों का वितरण किया जाएंगा। प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रसिध्द की जाएगी। नौ दिनों तक उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार के लिए समय मिलेगा। राजनीतिक दल व विविध संगठना चुनाव में उतरी है।

तहसील पुरुष महिला कुल
वर्धा 1,719 1,682 3,401
समुद्रपुर 1,595 1,489 3,057
आर्वी 1,040 924 1,964
देवली 848 813 1,661
कारंजा 310 341 651
सेलू 230 222 452
हिंगनघाट 118 114 232

IndiGo Flight Accident: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान

दिल्ली AIIMS में 15 साल की तन्वी ने तोड़ा दम, परिवार ने डॉक्टर्स पर लगाए आरोप, FIR और नार्को टेस्ट की मांग

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं, शेयर किया कृष्णाष्टकम का श्लोक

Weather Alert: MP में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, UP समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

तमिलनाडु CM विजय की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसने की कोशिश पर कपल हिरासत में, बेटे के लिए मांगा इंसाफ