वर्धा सरकारी निधि घोटाला (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

वर्धा में सरकारी निधि में 73.51 लाख रुपए का गबन, बाल विकास विभाग के कनिष्ठ सहायक पर मामला दर्ज

Samudrapur Government Scam: वर्धा जिले के समुद्रपुर स्थित एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना प्रकल्प कार्यालय में 73 लाख 51 हजार 910 रुपए के कथित सरकारी निधि गबन का मामला सामने आया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • वर्धा जिले के समुद्रपुर स्थित एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना प्रकल्प कार्यालय में सरकारी निधि के 73 लाख 51 हजार 910 रुपए के गबन का मामला सामने आया है।

  • कार्यालय में कार्यरत अभिषेक उर्फ पीयूष प्रकाश जगताप (28) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

  • आरोप है कि 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 के दौरान वेतन देयक में गलत बढ़ोतरी दिखाकर अपने बैंक खाते में 70 लाख 51 हजार 910 रुपए जमा करवाए।

Wardha Government Fund Scam: फर्जीवाड़ा कर सरकारी निधि में अपहार करते हुए लगभग 73 लाख 51 हजार 910 रुपयों का गबन किया गया। इस प्रकरण में समुद्रपुर के एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना प्रकल्प कार्यालय में सेवारत कनिष्ठ सहायक अभिषेक उर्फ पीयूष प्रकाश जगताप (28) के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वर्धा निवासी अभिषेक उर्फ पीयूष जगताप यह समुद्रपुर स्थित एकात्मिक बाल विकास सेवा योजना प्रकल्प कार्यालय में कनिष्ठ सहायक के रुप में सेवारत बताया गया। उसने 1 मई 2025 से 28 फरवरी 2026 दौरान यह अपहार करने का आरोप है।

बचत समूह पोषण का अपहार

समुद्रपुर की प्रभारी बालविकास प्रकल्प अधिकारी ज्योत्स्ना मोतीराम चव्हाण ने 8 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी। आरोपी पीयूष जगताप ने उपरोक्त सेवाकाल में अपने वेतन देयक वृध्दि दिखाकर खुद के बैंक खाते में लगभग 70 लाख 51 हजार 910 रुपए जमा किये। सरकारी निधि का दुरुपयोग किया। वह इतने पर ही नहीं रुका तो बचत समूह पोषण आहार के फर्जी व गलत पीपीए के माध्यम से लगभग 3 लाख रुपए डकार लिये।

आरोपी बढ़ने की संभावना

इस संबंध में शिकायत प्राप्त होने के बाद वरिष्ठ अधिकारी ने विभागीय जांच के निर्देश दिये। जांच में कनिष्ठ सहायक पीयूष जगताप दोषी पाया गया, इस संपूर्ण मसले पर शिकायत के बाद समुद्रपुर पुलिस ने आरोपी पीयूष जगताप के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण में विस्तृत जांच होने पर आरोपी बढ़ने की संभावना है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन