प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद बजरंग दल के पदाधिकारी (फोटो नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में गरबा में अश्लील गीत पर बजरंग दल की सख्त चेतावनी, कहा- नियमों का उल्लंघन किया तो...

Wardha News: वर्धा में बजरंग दल ने नवरात्रि गरबा आयोजकों को चेतावनी दी है। अश्लील गीत बजाने या असामाजिक तत्वों को प्रवेश देने या किसी भी नियम उल्लंघन पर कार्यक्रम रोका जाएगा।

आकाश मसने

Bajrang Dal Warning Regarding Garba: वर्धा नवरात्रि के पवित्र पर्व में वर्धा जिले में आयोजित गरबा कार्यक्रमों में कुछ आयोजकों द्वारा अश्लील गीत बजाए जाने और बिना जांच-पड़ताल असामाजिक तत्वों को प्रवेश दिए जाने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। इस पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने आयोजकों को सख्त चेतावनी दी है कि अगर आयोजक अपनी मर्यादा में नहीं रहेंगे, तो कार्यक्रम रोक दिया जाएगा।

स्थानीय साईबाबा मंदिर में आयोजित पत्रकार परिषद में जिला मंत्री अनिल कावले, बजरंग दल जिला संयोजक महेश राऊत, सह संयोजक अशोक अतकर, जिला प्रभारी मुन्ना यादव, दुर्गा वाहिनी जिला संयोजक पुनम भोयर और नगर संयोजिका एड. स्वाति दोडके मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि के दौरान कुछ आयोजकों ने भक्तिगीतों की जगह अश्लील और फूहड़ गाने बजाए हैं, जिससे गरबे की पवित्रता भंग हो रही है।

अभद्र ड्रेस पहनने वालों को नहीं मिलेगी एंट्री

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चेतावनी दी गई कि असभ्य व अभद्र वेशभूषा वाले युवक-युवतियों को कार्यक्रम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। शराब, नशाखोरी और अन्य नशिले पदार्थों को कार्यक्रम स्थल पर लाने की अनुमति नहीं होगी। बजरंग दल ने साफ कहा कि कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के साथ छेड़छाड़, लव जिहाद या अन्य अव्यवस्थाएं दिखाई देने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि सभी गरबा आयोजकों की जिम्मेदारी है कि वे कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और शालीन माहौल बनाए रखें। अन्यथा, बजरंग दल का प्रतिनिधि टीम सीधे हस्तक्षेप करेगा और आयोजन रोका जा सकता है। इस तरह की सख्त चेतावनी का उद्देश्य नवरात्रि की पवित्रता और सांस्कृतिक मर्यादाओं की रक्षा करना है।

बजरंग दल ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे किसी भी अनियमितता, अश्लीलता या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत बजरंग दल या पुलिस को दें, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह