फर्जी आईटी अधिकारी गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में 'स्पेशल 26' का रियल ड्रामा! फर्जी IT ऑफिसर बनकर प्रोफेसर के घर डाली रेड, ऐसे हुआ साजिश का खुलासा

Special 26 Fraud Wardha: पूर्व प्राध्यापक के घर रेड डालने पहुंचे 2 फर्जी आयकर अधिकारी गिरफ्तार। रामनगर पुलिस ने किशन पर्बत और चेतन चौव्हान को हिरासत में लिया।

प्रिया जैस

Wardha Crime News: वर्धा शहर में बुधवार, 4 मार्च को फिल्म ‘स्पेशल 26’ जैसी घटना सामने आई, जब दो युवक खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर एक पूर्व प्राध्यापक के घर पहुंच गए। सतर्कता के चलते दोनों की पोल खुल गई और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीनिवास कॉलोनी निवासी पूर्व प्राध्यापक चिंतामन कोंगरे के घर दो व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने अपना नाम किशन ज्ञानेश्वर पर्बत और चेतन रमेश चौव्हान बताया तथा खुद को मुंबई आयकर विभाग का अधिकारी बताया।

ऐसे गहराया शक

दोनों ने कथित पहचान पत्र और सर्च वारंट दिखाते हुए घर की तलाशी लेने और नकदी व दस्तावेजों की जानकारी मांगनी शुरू कर दी। यहां तक कि वे वीडियो रिकॉर्डिंग भी करने लगे। स्थिति संदिग्ध लगने पर चिंतामन कोंगरे के पुत्र प्रा. सुहास कोंगरे ने तुरंत कांग्रेस नेता शेखर शेंडे और प्रवीण हिवरे को सूचना दी।

सलाह के अनुसार दोनों कथित अधिकारियों को सीए जगदीश चांडक के कार्यालय ले जाया गया। वहां भी वे कुछ दस्तावेजों की मांग करने लगे, जिससे संदेह और गहरा गया। जब उनसे विभागीय जानकारी और पहचान से जुड़े सवाल पूछे गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनके पहचान पत्र और सर्च वारंट भी संदिग्ध पाए गए।

मामले की गहन जांच कर रही पुलिस

इसके बाद उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी पूछताछ में दोनों के फर्जी होने का खुलासा हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर फैलते ही शहर में हड़कंप मच गया। रामनगर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

चांद पर साथ चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को दिया मून बेस का न्योता

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे