Wardha Municipal Council Action ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

वर्धा में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 दुकानदारों का सामान जब्त, व्यापारियों में नाराजगी; कार्रवाई पर उठे सवाल

Wardha Encroachment Drive: वर्धा में नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए 24 अतिक्रमणधारकों का सामान जब्त किया। हालांकि कई जगह अतिक्रमण बने रहने से कार्रवाई पर भेदभाव के आरोप लग रहे हैं।

अंकिता पटेल

Wardha Municipal Council Action: वर्धा शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम नगर परिषद ने शुरू की है। मंगलवार, 24 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी की प्रतिमा, केसरीमल कन्या स्कूल के आसपास, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के आस-पास के अतिक्रमण को हटाया गया।

24 अतिक्रमणधारकों का सामान भी जब्त किया गया। लेकिन कुछ जगह अतिक्रमण जैसे थे होने से कार्रवाई भेदभावपूर्ण होने का आरोप लगाया जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर वर्षों से अतिक्रमण फैल चुका है।

इसमें सड़क तक हाथगाड़ियां लगाकर फल, सब्जी, खाद्य पदार्थ और अन्य सामान बेचे जाते थे। इससे ग्राहकों की भीड़ जुट जाती थी और यातायात में रुकावट आती है।

केसरीमल कन्या स्कूल के आसपास का अतिक्रमण बार-बार हटाए जाने के बावजूद फिर से व्यापारियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे मार्ग तंग रहता और रोजाना यातायात में रुकावट होती है।

शाम के समय तो यातायात पूरी तरह से जाम हो जाती है। इस संबंध में नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने वाली ने महात्मा गांधी की प्रतिमा से लेकर इंदिरा गांधी की प्रतिमा, केसरीमल कन्या स्कूल और छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से अतिक्रमण हटाया।

इस मुहिम के आगे भी जारी रहने की बात कही गई है। लेकिन अधिकांश जगह अतिक्रमण जैसे का वैसे होने से अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर भेदभावपूर्ण तथा सटीक नहीं होने का आरोप किया जा रहा है।

आर्वी मार्ग पर अतिक्रमण की समस्या

आर्वी नाका क्षेत्र में तो शाम के समय वाहन निकालना भी मुश्किल हो गया है। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वाले अतिक्रमण कर सड़क का आधा हिस्सा घेर लेते हैं।

इससे यातायात में रुकावट उत्पन्न होती है और रोजाना जाम की स्थिति बनती है। इसके कारण छोटे-मोटे हादसों की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इस मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग नागरिकों की ओर से की जा रही है।

नाली का अतिक्रमण जैसे थे

छत्रपति शिवाजी महाराज चौक परिसर में नाली पर ठेले लगाकर अतिक्रमण किया है। यह अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान नहीं हटाया गया। इतना ही नहीं तो केसरीमल स्कूल के सामने सुबह अतिक्रमण हटाने के बाद शाम के समय सब्जीयां व अन्य दुकाने लगी हुई थी।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें