Anand Gurukul Wardha (फोटो- सोशल मीडिया) 
वर्धा

मंत्री के जिले में ही सुस्त सिस्टम! कागजों में अटका वर्धा का 'आनंद गुरुकुल', जर्जर स्कूल में शुरू होगी पढ़ाई?

Wardha Education News: वर्धा में प्रस्तावित 'आनंद गुरुकुल' आवासीय विद्यालय का काम प्रशासनिक देरी के कारण अटका है। बजाज चौक स्थित जर्जर स्कूल की जगह 1 से 12वीं तक के लिए यह आधुनिक केंद्र बनना है।

रूपम सिंह

Anand Gurukul Wardha News: वर्धा राज्य का शिक्षा विभाग शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव का दावा कर रहा है, लेकिन उच्च स्तर पर जारी सुस्त कार्यप्रणाली के कारण वर्धा जिले के हिस्से का 'आनंद गुरुकुल' कागजी प्रक्रिया में ही उलझा हुआ दिखाई दे रहा है। शिक्षा राज्यमंत्री के जिले में यह हाल है तो अन्य जगह क्या होगा, इसका आकलन करना कठिन है।

नागपुर, वर्धा, लातूर, नाशिक तथा पुणे इन पांच जिलों में नियमित पाठ्यक्रम के साथ विद्यार्थियों को विशेष कौशल विषयों का प्रशिक्षण देने के लिए शासकीय आनंद गुरुकुल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव शासन के विचाराधीन है।

वर्धा शहर के बजाज चौक क्षेत्र की भूमि इस आवासीय विद्यालय के लिए निर्धारित कर संबंधित प्रस्ताव मार्च 2025 में मुंबई स्थित महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षण परिषद को भेजा गया था।परिषद से शीघ्र मंजूरी की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब फिर से प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश जिला प्रशासन के शिक्षा विभाग को प्राप्त हुए हैं।

आनंद गुरुकुल आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ उनकी रुचि के क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस विद्यालय में कला, खेल, शारीरिक शिक्षा, संगीत आदि विषयों का प्रशिक्षण विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा। वर्धा जिले का चयन किए जाने की लिखित सूचना प्राप्त होने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने तत्परता दिखाते हुए वर्धा शहर के बजाज चौक स्थित जिला परिषद महात्मा गांधी विद्यालय की भूमि का चयन कर प्रस्ताव परिषद को भेजा था।

1 से 12वीं तक के छात्रों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

वर्धा जिले में प्रस्तावित पहली से बारहवीं तक के आनंद गुरुकुल आवासीय विद्यालय में नियमित शैक्षणिक पाठ्यक्रम के साथ विशेष कौशल शाखाओं जैसे कला, वित्तीय सेवाएं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी आदि का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे यहां से शिक्षित विद्यार्थी भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकेंगे।

जर्जर इमारत तोड़कर बनेगा आनंद गुरुकुल

जिला परिषद महात्मा गांधी विद्यालय का कुल क्षेत्रफल 30.504.90 वर्गमीटर है। इसमें से 1,000 वर्गमीटर क्षेत्र - वर्तमान में निर्माणाधीन  निर्मित ढांचे से घिरा है, जबकि 29.509.90 वर्गमीटर क्षेत्र खाली है। विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1882 में हुआ था। शिक्षा विभाग ने परिषद को भेजी रिपोर्ट में भवन को अनुपयोगी और जर्जर बताया है। विभाग ने ने शासन को यह भी अवगत कराया है कि पुरानी इमारत को न ध्वस्त कर उसी स्थान पर आनंद गुरुकुल आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाए।

जल्द भेजा जाएगा संशोधित प्रस्ताव

वर्धा शिक्षा अधिकारी रुपेश कांबले ने बताया की महाराष्ट्र प्राथमिक शिक्षण परिषद से प्राप्त निर्देशों के आधार पर आनंद गुरुकुल के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। यह प्रस्ताव मार्च 2025 में प्रेषित किया गया था। अब परिषद को पुनः प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश मिले हैं और जल्द ही संशोधित प्रस्ताव भेजा जाएगा।

विवरण जानकारी
प्रस्तावित स्थान बजाज चौक, वर्धा (ZP महात्मा गांधी विद्यालय परिसर)
कुल उपलब्ध क्षेत्र 30,504.90 वर्गमीटर
कक्षाएं 1st से 12th (आवासीय)
प्रमुख जिले नागपुर, वर्धा, लातूर, नाशिक और पुणे
विशेष प्रशिक्षण कला, खेल, संगीत, वित्तीय सेवाएं, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत