अवैध: बिना अनुमति दवाई व कीटनाशकों की हो रही थी बिक्री 
वर्धा

बिना अनुमति दवाई व कीटनाशकों की हो रही थी बिक्री, केंद्र पर वर्धा कृषि विभाग की रेड

Fertilizer Seizure Wardha: वर्धा में कृषि विभाग की रेड में बिना लाइसेंस और एक्सपायरी कीटनाशक एवं खाद का 6.55 लाख मूल्य का जखीरा जब्त किया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

आंचल लोखंडे

Wardha Farming News: किसानों की शिकायत के बाद कृषि विभाग की उड़न दस्ते ने सेलू तहसील के सिंदी रेलवे में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस और एक्सपायरी कीटनाशक एवं खाद बेचने वाले केंद्र पर छापा मारा। इस कार्रवाई में कुल 6,55,109 रुपये मूल्य के अवैध कीटनाशक और खाद जब्त किए गए। यह कार्रवाई शनिवार, 22 नवंबर की देर रात कृषि विभाग के उड़न दस्ते ने सिंदी रेलवे के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले पदम बेताला (65) के निवास स्थान पर की। कार्रवाई से परिसर में खलबली मच गई।

किसानों की शिकायतों के अनुसार आरोपी बिना लाइसेंस के और एक्सपायरी कीटनाशक एवं खाद की अवैध बिक्री कर रहा था। इस पर कृषि विभाग की टीम ने शाम 6:30 बजे से रात 11:30 बजे तक विस्तृत तलाशी अभियान चलाकर माल जब्त किया।

कई महीनों से चल रहा था गोरखधंधा

किसानों के साथ धोखाधड़ी और अवैध बिक्री के मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण में सेलू तहसील गुणवत्ता निरीक्षक ज्योत्सना व्यंकटेश घरत ने शिकायत दर्ज कराई थी। पिछले कई महीनों से यह गोरखधंधा चल रहा था। प्रकरण में आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई से कीटनाशक विक्रताओं में हड़कंप

इस पूरी कार्रवाई का संचालन जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अरविंद उपरीकर के मार्गदर्शन में किया गया। उड़न दस्ते में शामिल थे:

  • कृषि विकास अधिकारी शिवा जाधव
  • जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक प्रमोद पेटकर
  • विभागीय गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक, नागपुर संदीप पवार
  • सिंदी रेलवे के थाणेदार नरेंद्र निस्वादे
  • पुलिस उप-निरीक्षक ज्ञानोबा पलनाटे
  • लिपिक हर्षल सडमाके
  • सहायक कृषि अधिकारी नितिन आव्हाले, दीपक जाधव, वैभव निंबालकर
  • पुलिस कर्मचारी चंद्रकांत भावरे और मंगेश मुडे

इस कार्रवाई से वर्धा जिले में अवैध रूप से कीटनाशक और खाद बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रकरण की आगे की जांच जारी है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा