विदर्भ हीटवेव अलर्ट (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

भयंकर गर्मी की दस्तक! वर्धा का तापमान 40°C के पार, लू से बचने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 तरीके

Wardha Temperature Today: वर्धा, अकोला और अमरावती में लू का अलर्ट! पारा 40°C के पार। अगले 2 दिन रहें सावधान, मौसम विभाग ने जारी की विशेष एडवायजरी। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

प्रिया जैस

Vidarbha Heat Wave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रादेशिक मौसम केंद्र नागपुर ने विदर्भ क्षेत्र के कई जिलों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार वर्धा जिला, अकोला और अमरावती जिला में अगले दो दिनों तक हीट वेव चलने की संभावना है। इसके साथ ही विदर्भ के अन्य हिस्सों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने का अनुमान जताया गया है।

वर्धा जिले में तपन 40 डिग्री के पार चली गई है़ ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की सलाह दी है। विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लू लगने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

नागरिक इन बातों पर दें ध्यान

मौसम विभाग ने सलाह दी है कि नागरिक संभव हो तो दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। इस समय सूर्य की किरणें सबसे अधिक तेज होती हैं और गर्म हवाओं का प्रभाव भी ज्यादा रहता है। भीषण गर्मी के दौरान शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है।

इसलिए लोगों को दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ या अन्य तरल पदार्थ लेने की सलाह दी गई है। गर्मी से बचाव के लिए हल्के, ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनना बेहतर होता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और पसीना आसानी से सूख जाता है।

अगर किसी कारणवश बाहर जाना जरूरी हो तो सिर को टोपी, छाता या गीले कपड़े से ढककर निकलें। इससे तेज धूप और गर्म हवाओं से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अत्यधिक चाय, कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड पेयों का सेवन शरीर में पानी की कमी को बढ़ा सकता है। इसलिए इनका सेवन कम मात्रा में करने की सलाह दी गई है।

बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का रखें खास ध्यान

हीट वेव का असर सबसे ज्यादा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों पर पड़ता है। ऐसे में परिवार के सदस्यों को इनकी विशेष देखभाल करनी चाहिए और उन्हें धूप में जाने से बचाना चाहिए। पशुपालकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। पशुओं को धूप से बचाने के लिए उन्हें छायादार स्थान पर रखें और पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध कराएं।

ऊष्माघात के लक्षण दिखें तो तुरंत करें उपचार

यदि किसी व्यक्ति को तेज सिरदर्द, चक्कर आना, मतली, अत्यधिक पसीना आना या कमजोरी महसूस हो तो यह लू लगने के संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत व्यक्ति को छाया में आराम दें और जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता लें।नागरिकों से अपील की है कि वे आने वाले दिनों में मौसम से संबंधित ताजा अपडेट और विभाग की सलाह पर ध्यान दें तथा सावधानी बरतकर ही घर से बाहर निकलें।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा