वर्धा

ट्रैफिक सिग्नल्स को लगा ग्रहण, यातायात की समस्या से नागरिक परेशान

नवभारत डेस्क

वर्धा. शहर के ट्रैफिक सिग्नल्स सुचारू करने के लिए प्रमुख मार्गों पर शुरू किए गए निर्माण कार्य की वजह से बाधा निर्माण हो रही थी़  निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो जाने के बाद नगर परिषद प्रशासन की ओर से ट्रैफिक सिग्नल्स शुरू करने के लिए मेंटेनंस कार्य पूर्ण किया गया़  ट्रैफिक सिग्नल्स शुरू होने के बावजूद भी शहर के यातायत विभाग ने सिग्नल्स हैंडओवर नहीं किए़  परिणामवश यातायात की समस्या कायम रहने से ट्रैफिक सिग्नल्स कब शुरू होने का प्रश्न उपस्थित हो रहा है.

सिग्नल का उचित तरीके से नहीं अमल 

शहर में नगर परिषद की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज चौक आर्वी नाका तथा बजाज चौक पर ट्रैफिक सिग्नल्स लगाए गए थे़  किंतु, इसके बाद इन तीनों चौराहों से गुजरने वाले मुख्य मार्गों का निर्माण कार्य शुरू हुआ़  जिसके बाद वायरिंग खराब होने से ट्रैफिक सिग्नल्स बंद हो गए़  इसके बाद निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने मरम्मत कार्य पूर्ण कर पुन: सिग्नल्स शुरू किए है़  किंतु, सिग्नल्स पर अमल नहीं होने से आश्चर्य जताया जा रहा है. 

निर्माण कार्य से वायरिंग में आई खराबी

सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के कुछ ही महीनों पूर्व ट्रैफिक सिग्नल्स लगाए गए थे़ लेकिन निर्माण कार्य के दौरान वायरिंग क्षतिग्रस्त हो गई थी‍. नगर परिषद प्रशासन ने पुन: निधि का प्रावधान कर सिग्नल्स की मरम्मत कर सुचारू किया़ आज सिग्नल्स प्रणाली शुरू होने के बावजूद भी बंद पड़ी है़  ऐसे में पुन: खराबी आने से निधि का अपव्यय होने की चर्चाएं है.  

नप प्रशासन को कई बार भेजे गए पत्र

नगर परिषद प्रशासन ने कई बार यातायात पुलिस को पत्र भेजे़  लेकिन इसके बावजूद भी सिग्नल्स हैंडओवर करने की प्रक्रिया अधर में अटकी है़ आर्वी नाका चौक पर फिलहाल किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं है़  इस चौराहे पर निरंतर ट्रैफिक जाम व दुर्घटनाएं होते रहती है़ प्रायोगिक तत्व पर इस चौराहे के सिग्नल्स शुरू करना संभव है़  लेकिन प्रशासन की उदासीनता निरंतर सामने आ रही है.

Weather Update: दिल्ली-NCR में भारी बारिश की चेतावनी, हरियाणा-UP के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

होर्मुज में भारतीय नाविकों पर अटैक से भड़का भारत, MEA ने जारी किया बयान, बोले- तुरंत बंद हो जहाजों पर हमले

दिल्ली में आर-पार की लड़ाई! कांग्रेस का दिल्ली चलो कॉल, SC मार्च की तैयारी में नेता विपक्ष राहुल गांधी

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन