वर्धा

एलईडी लाइट से शहर की सुंदरता में निखरी, विधायक निधि से 20 लाख खर्च

नवभारत डेस्क

वर्धा. वर्धा शहर सुंदर शहर की संकल्पना को लेकर विधायक निधी से नप ने शहर के प्रमुख सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आकर्षक बिजली की लाइटें लगाई है. जिससे शहर जगमगा गया है. तथा शहर की सुंदरता और निखर गई है. उक्त कार्य के लिये विधायक डा. पंकज भोयर की निधी से 22 लाख रूपये रुपये की राशि खर्च की गई है.

बिते सात वर्ष में वर्धा शहर को विकास के पथ पर लाने के लिये अनेक योलना कार्यान्वित की गई है. छत्रपति शिवाजी चौक से जुनापानी चौक, दत्तपुर टी पाइंट से आरती चौक -सेवाग्राम मार्ग, बजाज चौक से महात्मा गांधी प्रतिमा मार्ग, देवली व बोरगाव मार्ग का विस्तारीकरण करने के साथ ही सिमेंटीकरण कर सडक के बिचोंबिच डिवायडर पर विदुयत खंबे लगाये गये है.

इसी के तहत वर्धा शहर के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा चौक से जुना पानी चौकमार्ग पर 120 स्ट्रीट लैंप पोल पर आकर्षक एलएडी लगाये गये है.  साथ ही पावड़े चौक से धुनीवाले चौक तक 120 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर एलएडी की श्रृंखला लगाई गई. बजाज चौक से छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा मार्ग पर 42 खंबों पर आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की गई है.

वर्धा शहर के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए कुल 257 स्ट्रीट लाइट के खंभों पर आकर्षक विद्युत व्यवस्था करने के कारण प्रमुख मार्ग का सोंदर्य और बढ गया है. बिजली बिल व बिजली की कमी को देखते हुए टाइमर लगाए गए हैं.  इन तीनों कामों पर विधायक डॉ. पंकज भोयर के निधी से करीब 22 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. 

बजाज चौक से गांधी प्रतिमा मार्ग पर भी लगेंगे लाईट

शहर के तीन प्रमुख मार्ग में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था की गई है. जल्द ही बजाज चौक से महात्मा गांधी मार्ग पर भी डियावडर के बिचोंबिच स्थित खंबों पर एलएडी लाईट व्यस्था की जानेवाली है. इस काम के लिये भी विधायक निधी से राशि उपलब्ध कराई गई है. शहर के प्रमुख मार्ग पर यह व्यवस्था करने के कारण रात में मार्ग की संदरता और बढ गई है.

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी