Image: Google 
वर्धा

सुगंधित तंबाकू की तस्करी, 2.17 लाख का माल जब्त

नवभारत डेस्क

वर्धा. सुगंधित तंबाकू व गुटखा की तस्करी करते पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा. उससे मालवाहक वाहन व सुगंधित तंबाकू ऐसा कुल 2 लाख 17 हजार 639 रुपयों का माल जब्त किया़ इस कार्रवाई को इंझापुर समीप डी मार्ट समीप अंजाम दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरगांव से इंझापुर की ओर मालवाहक वाहन में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की तस्करी हो रही है़ ऐसी खबर खाद्य व औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस को लगी़ इसके आधार पर डी मार्ट परिसर में पुलिस ने जाल बिछाया़ पुलिस ने मालवाहक वाहन क्रमांक एमएच 32 एके 1350 को रोक लिया़ तलाशी लेने पर आटो में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू पाया गया.

पुलिस ने मालवाहक वाहन व तंबाकू ऐसा कुल 2 लाख 17 हजार 639 रुपयों का माल जब्त कर लिया़ साथ ही आरोपी बोरगांव मेघे निवासी अजय रामभाऊ वासनिक (32) को हिरासत में लिया़ खाद्य अधिकारी राजेश यादव की शिकायत पर सावंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

संविधान दिवस: लोकतंत्र की आत्मा, समानता का संकल्प और हर भारतीय के अधिकारों की पहचान

प्रेमानंद महाराज की किडनी खराब है या नहीं? डॉक्टर ने किया बहुत बड़ा खुलासा

26 नवंबर विशेष: 77 साल का हो गया भारतीय संविधान, कहां और किस हालत में है संविधान की एतिहासिक मूल प्रति

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का सत्र, PM मोदी ने मंत्रियों को किया अलर्ट

इंदौर प्रभार छोड़ने से पहले दिल्ली में इन नेताओं से मिले CM मोहन यादव, जानें किस मुद्दे पर हुई चर्चा