वर्धा

Wardha News: 64 घंटे के बाद मिला का शव, बोट पलटने से अधिकारी की मौत

नवभारत डेस्क

सेलू (सं). बोर डैम में मत्स्य केंद्र के निरीक्षण के लिये पहुंचे अधिकार, कर्मचारी दल की बोट पलटने से एक की मौत हुई थी़ 64 घंटे तक चली खोजबीन के बाद आखिरकार अधिकारी का शव बरामद हुआ. मृत अधिकारी नागपुर निवासी युवराज खेमचंद फिरके (53) बताया गया.

मत्स्य विभाग का जांच दल शनिवार की रात्रि बोर डैम पर पहुंचा़ जहां घटी दुर्घटना में चार लोग बाल बाल बचे़ जबकि प्रशासकीय अधिकारी फिरके पानी में डूब गये़ घटना के बाद लगातार नागपुर एनडीआरएफ व वर्धा के बचाव दल ने खोज जारी रखी़ मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भेंट देकर मुआयना किया.

अंतत: मंगलवार की सुबह एनडीआरएफ व पुणे की टीम को कीचड़ में फंसा फिरके का शव बरामद हुआ़ घटनास्थल पर परिजनों ने रो रोकर अपना बुरा हाल कर लिया था़ शव पोस्टमार्टम के लिये सेलू ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया़ प्रकरण में सेलू पुलिस आगे की जांच चल रही है.

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा