देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई (सोर्सः फाइल फोटो/ नवभारत)  
वर्धा

वर्धा में LCB और देवली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.50 लाख का माल जब्त

Wardha Illegal Sand Mining: वर्धा में एलसीबी और देवली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर अवैध रेत ले जा रहे ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। 17.50 लाख रुपये का माल जब्त, रेत तस्करों पर केस दर्ज।

रूपम सिंह

Wardha Crime LCB Deoli Police Station: वर्धा जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एलसीबी और देवली पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए कई रेत तस्करों को हिरासत में लिया है। दोनों मामलों में कुल 17.50 लाख रुपये से अधिक का माल जब्त किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

एलसीबी की छापेमारी, ट्रक सहित 10.37 लाख का माल जब्त

स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने हिंगनघाट क्षेत्र के काली सड़क स्थित शनि मंदिर के पास छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एमएच-32-क्यू-6345 नंबर का ट्रक टिप्पर पकड़ा गया, जिसमें अवैध रूप से काले रेत का परिवहन किया जा रहा था। जांच में रेत परिवहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ट्रक टिप्पर, रेत और एक मोबाइल फोन सहित कुल 10 लाख 37 हजार रुपये का माल जब्त कर लिया। इस मामले में बंडू मरापे (48) और मिथुन ईश्वर नगराले (29) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि ट्रक का मालिक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। मामले की आगे की जांच हिंगनघाट पुलिस कर रही है।

देवली पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़े रेत तस्कर

दूसरी ओर देवली पुलिस ने थानेदार संदीप कापडे के नेतृत्व में सोनेगांव बाई-वायगांव मार्ग पर नाकाबंदी कर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे दो आरोपियों को हिरासत में लिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव अशोक गोडे (30) निवासी शिरसगांव तथा प्रज्वल कवडू कोहले (21) निवासी सोनेगांव बाई के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर, ट्रॉली और रेत सहित कुल 8 लाख 7 हजार रुपये का माल जब्त किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे तथा डीवाईएसपी डॉ. वंदना कारखेले के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि वर्धा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद