वर्धा अस्पताल लापरवाही( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
वर्धा

वर्धा अस्पताल में लापरवाही की हद, स्ट्रेचर की जगह कुर्सी पर मरीज को ढोया; वीडियो वायरल

Wardha Hospital Negligence: वर्धा के सामान्य अस्पताल में लापरवाही का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें असमर्थ मरीज को स्ट्रेचर की जगह कुर्सी पर ले जाते देखा गया।

अंकिता पटेल

Wardha Viral Hospital Video: वर्धा जिले के सामान्य अस्पताल में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पहले ही विभाग प्रमुख द्वारा अतिरिक्त शल्य चिकित्सक से मारपीट और बीते तीन महीनों में दो बार आग लगने की घटनाओं के कारण चर्चा में रहे इस अस्पताल का अब एक नया बीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में चलने-फिरने में असमर्थ मरीज के साथ लापरवाहीपूर्ण व्यवहार दिख रहा है। आम तौर पर ऐसे मरीजों को विलचेयर या स्ट्रेचर के माध्यम से ले जाना आवश्यक होता है, लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला मरीज को प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

इस घटना के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर नागरिकों ने सवाल उठाए हैं। जिला सामान्य अस्पताल पर लोगों का भरोसा होने के कारण बड़ी संख्या में मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं।

अस्पताल के पिछले हिस्से में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा कक्ष में विलचेयर और स्ट्रेचर की व्यवस्था भी उपलब्ध है। बावजूद इसके, वीडियो से संकेत मिलता है कि इन सुविधाओं का सही उपयोग नहीं हो रहा है।

उचित सुधारात्मक कार्रवाई की हो रही मांग

बताया जा रहा है कि महिला मरीज को ऑटो रिक्शा से उतारने के बाद प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठाकर वरिष्ठ नागरिक सेवा कक्ष तक ले जाया गया। यह वायरल वीडियो अस्पताल मैं मरीजों के साथ हो रही संभावित लापरवाही का प्रमाण माना जा रहा है। इस घटना के बाद नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन से उचित जांच व सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी