बैठक में टीचरों को किया सम्मानित (फाइल फोटो, सोर्स-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में नई शिक्षा नीति पर विस्तृत मार्गदर्शन और तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता पर जोर

Education Schemes: कारंजा घाड़गे में मुख्याध्यापकों की तहसील स्तरीय बैठक में शिक्षा गुणवत्ता सुधार, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई। शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया

अनन्या तिवारी

Teacher Training And Education Schemes Discussion Wardha: वर्धा में पंचायत समिति कारंजा घाड़गे के शिक्षा विभाग द्वारा तहसील स्तरीय मुख्याध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य तहसील की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार करना तथा सरकार की विभिन्न नवाचारपूर्ण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था। इस अवसर पर शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

शाला प्रवेशोत्सव और विद्यार्थी सुरक्षा पर चर्चा

बैठक में विशेष रूप से शाला प्रवेशोत्सव, माता-पालक सम्मेलन, विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं पाठ्यपुस्तकों का वितरण तथा विद्यार्थी सुरक्षा जैसे विषयों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही पीजीआई रैंकिंग में सुधार, इको क्लब, एसएचवीआर तथा 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में मुख्याध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

गट शिक्षा अधिकारी ने नवभारत साक्षरता अभियान, आयडॉल उपक्रम, माझी विद्यार्थी संच योजना, सुवर्ण महोत्सवी एवं समाज कल्याण विभाग की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम पर विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर 'निपुण महाराष्ट्र' अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, कक्षा 4, 5, 7 एवं 8 की छात्रवृत्ति परीक्षाओं तथा एनएमएमएस परीक्षा की पूर्व तैयारी के संबंध में भी आवश्यक नियोजन किया गया।

शिक्षा योजनाओं और अभियानों पर विस्तृत मार्गदर्शन

बैठक में मध्याह्न भोजन योजना, परसबाग (किचन गार्डन) निर्माण, आधार वैलिडेशन, एमबीयू के लंबित कार्य, अपार आईडी, एसक्यूएएफएफ मानांकन तथा 'मेरी स्कूल, सुंदर स्कूल' अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन्हें अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया गया। बैठक का आयोजन पंचायत समिति कारंजा घाड़गे के शिक्षा विभाग की पूरी टीम ने किया।

इसमें तालुका के सभी विद्यालयों के मुख्याध्यापक, केंद्र प्रमुख, विषय साधन व्यक्ति तथा विशेष शिक्षक उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की बैठकों से तालुका में शैक्षणिक वातावरण और अधिक सुदृढ़ एवं प्रगतिशील बनेगा। बैठक की अध्यक्षता वीणा धावड़े ने की। उनके साथ गट शिक्षा अधिकारी एवं सभी केंद्र प्रमुखों की उपस्थिति में मुख्याध्यापक उपस्थित थे।

शिक्षकों को किया सम्मानित

सभा में विनोबा शैक्षणिक कार्यक्रम अंतर्गत वर्धा जिलास्तरीय व तहसीलस्तरीय पोस्ट ऑफ द मंथ इस हेड पर उल्लेखनिय कार्य करने पर योगमाया क्षीरसागर, राजेंद्र ठाकरे, सुरदसिंग साबले, गौरव डोंगरे, प्रज्ञा गजभिये इन शिक्षकों का गौरव किया गया़ बेलगांव व सावरडोह इस ग्रामपंचायत अंतर्गत जिला परिषद स्कूल में प्रवेश करनेवाले पालकों को टैक्स से राहत प्रदान करने से सरपंच को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अभिनंदन पत्र दिया गया।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान