जब्त तंबाकू के साथ पुलिस अधिकारी (फोटो नवभारत) 
वर्धा

हिंगनघाट में तंबाकू तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 5.67 लाख रुपए का माल जब्त

Wardha News: हिंगनघाट में दो अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू व पान मसाला जब्त किया। कुल 5.67 लाख का माल बरामद, दो आरोपी हिरासत में, पुलिस ने मामला दर्ज किया।

आकाश मसने

Hinganghat Tobacco Panmasala Seized:

वर्धा जिले के हिंगनघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और पान मसाले की अवैध बिक्री पर करारा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 5 लाख 67 हजार 965 रुपये का माल जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन द्वारा प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ दिए गए सख्त निर्देशों के तहत की गई।

अपराध शाखा की टीम ने पहले 4 सितंबर को मांडगांव के शेडगांव चौक पर पेट्रोलिंग के दौरान शुभम अरुण वैद्य (उम्र 31, निवासी भोजपुरा वार्ड, मांडगांव) को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा। उसकी सफेद रंग की दोपहिया (क्रमांक MH 31 EA 7680) की जांच में पुलिस ने 25.205 किलोग्राम प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू और पान मसाले का जखीरा बरामद किया।

5 लाख रुपए से अधिक का माल जब्त

दूसरी कार्रवाई 5 सितंबर को की गई, जब वाघोली निवासी पुरुषोत्तम वसंत भुते (उम्र 36) के घर पर छापा मारा गया। वहां से भी बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू का स्टॉक जब्त किया गया। दोनों कार्रवाई में पुलिस ने कुल 5 लाख 67 हजार 965 रुपये का माल जब्त कर लिया है।

इन दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ हिंगनघाट थाने में संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन व अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम द्वारा की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पीएसआई सलाम कुरेशी और टीम के कर्मचारी अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, रितेश गेटमे और अभिषेक नाइक शामिल थे।

पुलिस की इस तत्पर कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध तंबाकू और पान मसाला कारोबार करने वालों में खलबली मच गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन

मणिपुर के सेनापति जिले में भड़की हिंसा, घरों में लगाई आग, CRPF जवान घायल, चश्मदीद ने बताई खौफनाक दास्तां

तमिलनाडु में मुफ्त योजनाओं का ऐलान, साल में 3 फ्री LPG सिलेंडर, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स के लिए मुफ्त बस सफर

इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

BRICS मीटिंग से पहले अजीत डोभाल का चीन दौरा, रिश्तों में फिर आई तेजी, अगले महीने दिल्ली आ सकते हैं शी जिनपिंग