भाजपा महिला मोर्चा  (सोर्सः सोशल मीडिया)
वर्धा

Wardha News: हिंगनघाट में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और महिला कल्याण पर जोर

BJP Mahila Morcha: हिंगनघाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा वर्धा जिला की ओर से पांचों मंडलों की संगठनात्मक समीक्षा बैठकें आयोजित की गईं।

आंचल लोखंडे

Hinganghat BJP Mahila Morcha: भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र की प्रदेशाध्यक्ष विधायक चित्रा वाघ के निर्देशानुसार शनिवार, 22 को भाजपा महिला मोर्चा वर्धा जिला की ओर से हिंगनघाट विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडलों की संगठनात्मक समीक्षा बैठकें उत्साहपूर्वक आयोजित की गईं।बैठक में श्रद्धा समीर कुणावार की उपस्थिति में जिले की प्रभारी एवं प्रदेश सचिव माया ननावरे की अध्यक्षता तथा वर्धा जिला अध्यक्ष वैशाली येरावार के मार्गदर्शन में हुईं।

समुद्रपुर ग्रामीण मंडल की बैठक गिरड, समुद्रपुर शहर मंडल की बैठक समुद्रपुर, हिंगनघाट ग्रामीण मंडल की बैठक नांदगांव, हिंगनघाट शहर मंडल की बैठक विधायक समीर कुणावार के कृष्णाई निवास पर तथा सिंदी रेलवे मंडल की बैठक महादेव मंदिर, सिंदी में आयोजित की गई़ बैठकों में संबंधित मंडलों की सभी महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

संगठनात्मक समीक्षा बैठक

बैठक में महिला मोर्चा के कार्य को जिले में और अधिक प्रभावी एवं व्यापक रूप से विस्तार देने का विश्वास व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों को भावी सफल कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

महिला मुद्दों पर चर्चा

बैठकों के आयोजन एवं नियोजन में समुद्रपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजया तेलरांधे, समुद्रपुर हमदापुर मंडल अध्यक्ष माधुरी झाडे, हिंगनघाट ग्रामीण अध्यक्ष कीर्ती सायंकार, हिंगनघाट शहर अध्यक्ष शारदा पटेल तथा सिंदी रेलवे मंडल अध्यक्ष किरण गवली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर श्रद्धा समीर कुणावार के साथ जिला महामंत्री रवीला आखाडे, विधानसभा प्रमुख शीला सोनारे, सारिका ठोंबरे, उमा पानवटकर, प्रमिला हिवंज, चंद्रपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा सचिव ज्योती ठाकरे सहित हिंगणघाट शहर की नगरसेविकाएं प्रमुख रूप से उपस्थित थीं।

पार्टी संगठन को मजबूत करने पर जोर

इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ ही महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों, महिला कल्याण तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर प्रत्येक महिला तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी समय में पार्टी संगठन को और व्यापक एवं मजबूत बनाने के लिए भी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम