वर्धा

दुपट्टा अटकने से लगी फांसी, चालू रोटावेटर में फंसकर ट्रैक्टर चालक की हुई मौत

नवभारत डेस्क

वर्धा. चलते रोटावेटर में दुपट्टा अटकने से फांसी लगकर ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई. दिल दहला देने वाली घटना शुक्रवार की दोपहर 3.30 बजे सेवाग्राम थाना क्षेत्र के पुजई परिसर में घटी़  मृतक मंगेश हरिचंद्र जाधव (25) बताया गया़  जानकारी के अनुसार नागपुर जिले के काटोल तहसील स्थित दोडकी कस्बा वसंतनगर निवासी मंगेश जाधव यह पिछले चार वर्षों से पुजई निवासी अतुल देशमुख (36) इनकी मालकियत के ट्रैक्टर पर बतौर चालक कार्यरत था. देशमुख की खेती बाडी व ईंटभट्टी का भी काम वह देखता था. ईंटभट्टी पर मंगेश के माता और पिता भी काम करते है़.

रोटावेटर बंद किए बिना ही कचरा निकालने उतरा

1 अप्रैल को अतुल देशमुख के पुजई परिसर के खेत स्थित ईंटभट्टी में मिट्टी तैयार करने का काम चल रहा था़  इसके लिए ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 32 एएस 2791 लेकर चालक मंगेध जाधव आया था़  वह ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर मिट्टी तैयार करने के काम में जुटा था़  इस दौरान ट्रैक्टर में कचरा अटक गया़  इस लिए मंगेश ने ट्रैक्टर एक जगह पर रोक लिया़  परंतु बिना रोटावेटर बंद किए ही मंगेश नीचे से कचरा निकालने के लिए गया़  इस दौरान उसके गले का दुपट्टा अचानक रोटावेटर की चपेट में आ गया़  इससे मंगेश को फांसी लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया़  यह बात ईट भट्टी पर कार्यरत अन्य मजदूरों के ध्यान में आते ही वे तुरंत ट्रैक्टर की ओर दौड़ पड़े. 

देशमुख की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

उन्होंने तुरंत ट्रैक्टर बंद करके गले से दुपट्टा हटा दिया़  इसकी सूचना अतुल देशमुख को मिलते ही वे तुरंत खेत में पहुंचे़  मजदूरों की मदद से मंगेश को कार से सेवाग्राम के अस्पताल में लाया गया़  अस्पताल में उपस्थित चिकित्सक ने जांच के बाद मंगेश को मृत घोषित कर दिया़  मंगेश की इस प्रकार मौत होने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की जानकारी मिलते ही सेवाग्राम पुलिस मौके पर पहुंची़ घटना के पंचनामे में रोटावेटर में दुपट्टा अटकने से हादसा होने की बात दिखाई गई है. प्रकरण में अतुल देशमुख की शिकायत पर सेवाग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. 

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला