क्रेडाई की बैठक में शामिल हुए मंत्री पंकज भोयर (सोर्स: एक्स@DRPANKAJBHOYAR) 
वर्धा

वर्धा के विकास में CREDAI की महत्वपूर्ण भूमिका, पालकमंत्री भोयर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया सम्मानित

महाराष्ट्र के राज्यमंत्री और वर्धा के पालकमंत्री डाॅ. पंकज भोयर ने कहा कि वर्धा शहर के विकास में सभी का योगदान है, लेकिन क्रेडाई संगठन का योगदान सबसे अधिक है।

आकाश मसने

वर्धा: वर्धा शहर के विकास में सभी का योगदान है। फिर भी क्रेडाई संगठन का योगदान सबसे अधिक है। गत 3 दशक में शहर का जो तेजी से विकास हुआ। जिसमें क्रेडाई की भूमिका महत्वपूर्ण है। नवनियुक्त पदाधिकारी गुणवत्ता की परंपरा कायम रखे। यह बात महाराष्ट्र के राज्यमंत्री और वर्धा के पालकमंत्री डाॅ. पंकज भोयर ने कही है।

निर्माणकार्य क्षेत्र की क्रेडाई संगठन एक बडी संगठन के रूप में प्रसिद्ध हुई है। संगठन के नए अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का वर्ष 2025 से 2027 इस कार्यकाल में चयन किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर के द्वारा सत्कार किया गया।

विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में सुधाकर साटोणे, नवनियुक्त अध्यक्ष महेश गुल्हाणे, सचिव अजय वझुरकर, कोषाध्यक्ष रमाकांत मस्के, संजय मानमोडे, नितिन गावंडे, चंद्रसेन यादव आदी मंच पर उपस्थित थे। नितिन गावंडे ने संगठन के कार्य की जानकारी व शुरू उपक्रमों की जानकारी दी।

निर्माणकार्य क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलाव

पालकमंत्री डाॅ. पंकज भोयर ने कहा कि क्रेडाई संगठन ने अच्छा कार्य किया है। निर्माणकार्य क्षेत्र में अनेक बदलाव तेजी से हो रहे है। इस बदलाव का स्थानीय क्रेडाई के सदस्यों ने अध्ययन करने की जरूरत है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। मुंबई में गृहनिर्माण के अनेक प्रकल्प शुरू है। नई संकल्पनाएं अमल में लाई जा रही है।

पालकमंत्री ने कहा कि मुंबई से अपने शहर की तुलना नहीं हो सकती, लेकिन इसमें से कुछ संकल्पनाएं वर्धा में अमल में लाकर शहर का स्वरूप बदल सकते है। साथ ही शहरवासियों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कर सकते है। मुंबई के प्रकल्पों का निरीक्षण करने व शहर के विकास के लिए क्रेडाई को निरंतर सहयोग करेंगे।

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष महेश गुल्हाणे, सचिव अजय वझुरकर, कोषाध्यक्ष रमाकांत मस्की का पालकमंत्री भोयर के द्वारा सत्कार किया गया। कार्यक्रम में राजू ढोबले, सुरेंद्र महाकालकर, प्रदीप रिठे, सुनिल बुरांडे, राजेंद्र जैन, रमाकांत मस्की, साहीर ईसाजी, योगेश गावंडे, धनराज भालेराव, हेमंत देशमुख, अनिल गुल्हाणे, प्रमोद श्रीराव, निखील साहू, दीपक मांडवकर समेत क्रेडाई के सदस्य उपस्थित थे।

अक्षत त्रिपाठी नोटिस केस में बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सस्पेंड; CJI ने लगाई फटकार

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने किया वैश्विक नेताओं का स्वागत, बोले- विश्व कल्याण पर होगी सकारात्मक बात

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर का असर, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गुवाहाटी इंटरनेशनल मैराथन 2027: 12,000 धावकों की होगी दौड़, जानें ₹1.25 करोड़ प्राइज मनी की पूरी डिटेल

आधी रात कांपी धरती: भारत में 2 बार आए भूकंप, तिब्बत से अफगानिस्तान तक कहां कितना रहा कंपन?