तस्कर गिरफ्तार (सौजन्य-नवभारत) 
वर्धा

वर्धा में गांजा तस्कर गिरफ्तार, आरोपी में नाबालिग भी शामिल, बंद मकान से आभूषण उड़ाए

Crime News: वर्धा जिले में एक गांजे का तस्कर करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों में नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर आरोपी को धर दबोचा।

प्रिया जैस

Wardha Crime: गुप्त सूचना के आधार अपराध शाखा के दल ने गांजा की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी में नाबालिग का समावेश है। नशीले पदार्थ बेचने वाले पर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक अनुराग जैन ने दिए थे। उनके निर्देश पर अपराध शाखा ने मुहिम आरंभ की है। गुरुवार की रात्रि अपराध शाखा का दल वर्ध पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त लगा रहा था।

इस दौरान दल को सूचना मिली की, वर्धा- वायगाव (नि.) मार्ग से गांजे की तस्करी हो रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने बोरगाव (मेघे) के पास जाल बिछाकर आरोपी सुधांशु राजकुमार रामटेके (20) निवासी  सिद्धार्थ  नगर, बोरगाव मेघे व व उसक सहयोगी नाबालिग को दुपहिया क्र.एम.एच. 32 ए.झेड. 8597 से गांजे की तस्करी करते हुए पकड़ा। उक्त गांजा बोरगांव के जाकीर हुसेन कॉलोनी निवासी शहबाज चांद शेख ने खरीदने की बात सामने आयी।

1 किलों से ज्यादा का माल बरामद

आरोपी के पास से 1 किलो 107 ग्राम गांजा, दुपहिया, दो मोबाइल समेत कुल 1 लाख 57 हजार 140 ऐसा माल जब्त किया। उक्त कार्रवाई पुलिस अधिक्षक अनुराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे के निर्देश स्थानिय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद चौधरी, पीएसआई सलाम कुरेशी, जमादार अरविंद येनुरकर, रोशन निंबोलकर, रवि पुरोहित, गजानन दरणे अभिषेक नाईक ने की।

बंद मकान से आभूषण उड़ाए

अज्ञात चोर ने ताला बंद मकान से 60  ग्राम के सोने के आभूषण उड़ाए। यह चोरी शहर से सटे पिपरी मेघे के जोशी ले आऊट परिसर में घटी। भाग्यश्री गजानन उराडे (32) नामक महिला बेटी के साथ जोशी लेआउट निवासी महेंद्र सायंकार के यहां किराए से रहती है। कपड़े का व्यवसाय कर परिवार का पालन पोषण करती है। मंगलवार को बेटी के साथ बाहर गांव गई थी।

गुरुवार को जब वह घर लौटी तब उसे दरवाजे का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। घर के भीतर जाने पर अलमारी का सामान फेंका हुआ दिखाई दिया। उसने तुरंत जांच पड़ताल करने पर अलमारी में रखे हुए 60 ग्राम के सोने के आभूषण, चांदी का बाली गायब होने की बात पता चली। भाग्यश्री ने तुरंत रामनगर थाने को सूचना दी। पुलिस दल घटनास्थल आकर पंचनामा कर फिंगर प्रीट ली व डॉग के माध्यम से आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया। आगे की जांच थानेदार अजय भुसारी के मार्गदर्शन में एएसआई रायलकर कर रहे है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो

दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग से हड़कंप, IndiGo फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

राहुल-केजरीवाल में अराजकता फैलाने की रेस; कांग्रेस, आप पर नितिन नवीन का हमला