गणेशोत्सव विसर्जन की तैयारियां तेज  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
वर्धा

वर्धा में गणेश विसर्जन की तैयारी तेज! अनंत चतुर्दशी पर 7,500 मूर्तियां होंगी विसर्जित, पुलिस अलर्ट

Wardha Ganeshotsav Visarjan: वर्धा जिले में धूमधाम से जारी गणेशोत्सव के बीच प्रशासन ने विसर्जन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनंत चतुर्दशी पर 7,500 से अधिक गणेश प्रतिमाएं विसर्जित होंगी।

प्रमोद यादव

Dham River Artificial Tanks: वर्धा जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है, जहां विभिन्न सामाजिक और अभिनव उपक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेशोत्सव की अंतिम बेला अब समीप आ गई है।

इसे देखते हुए प्रशासन ने गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में इस वर्ष 299 सार्वजनिक तथा 13.028 घरेलू, कुल 13,327 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। डेढ़ दिन की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन 15 सितंबर से शुरू हुआ।

अब तक करीब 297 डेढ़ दिन की गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है। तीसरे दिन 154, चौथे दिन 192 तथा पांचवें दिन 518 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इसके अलावा 19 सितंबर को 180 और 20 सितंबर को 360 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

वर्धा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

वर्धा जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वर्धा पुलिस विभाग ने व्यापक बंदोबस्त किया है। सभी 19 पुलिस थानों के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

नदी और तालाबों पर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक उपाय किए गए हैं। शहर के सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख चौराहों पर फिक्स पाइंट तैयार किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

प्रतिमा विसर्जन का नियोजन

दिनांकगणेश प्रतिमाओं की संख्या
21 सितंबर20
22 सितंबर639
23 सितंबर1,315
24 सितंबर1,674
25 सितंबर7,430
26 सितंबर520
27 सितंबर19
28 सितंबर9
कुल योग11,626

अनंत चतुर्दशी के मौके पर सर्वाधिक विसर्जन

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 25 सितंबर को जिले में सर्वाधिक 147 सार्वजनिक तथा 7।430 घरेलू गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान ढोल-ताशों की गूंज के बीच विसर्जन रैलियां निकाली जाएगी।

वर्धा शहर में नगर परिषद द्वारा 12 स्थानों पर कृत्रिम जलकुंड तैयार किए गए है। हनुमान टेकड़ी पर वी. जे. एम.द्वारा भी जलकुंड की व्यवस्था की गई है। धाम नदी पर जलकुंड के साथ ही सुकली में भी गणेश प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था की गई है। पवनार स्थित धाम नदी तट पर भी विशेष व्यवस्था की जा रही है, प्रशासन द्वारा 28 सितंबर तक प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था जारी रखी जाएगी।

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया