File Photo 
वर्धा

Wardha News: गोवंश तस्करी का पर्दाफाश, 4.40 लाख का माल किया गया बरामद

नवभारत डेस्क

वर्धा. नागपुर-अमरावती नेशनल हाईवे से हो रही गोवंश तस्करी का तलेगांव पुलिस ने पर्दाफाश किया. पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से वाहन व पशु ऐसा कुल 4 लाख 40 हजार रुपयों का माल जब्त कर लिया गया.

उक्त कार्रवाई को तलेगांव के उड़ान पुल पर अंजाम दिया गया. खुपिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने 17 जनवरी को उड़ान पुलिया पर नाकाबंदी की. जहां से गुजर रहे मालवाहू क्रमांक एमएच 31 ईएन 0812 को रोक लिया गया. पुलिस ने चालक निलेश सुरेश घाटोले (28) व क्लिनर निखिल हेमराज खवसे (26) को कब्जे में लिया. मालवाहू की तलाशी लेने पर इसमें गोवंशीय चार बैलों को ठूसकर भरा दिखाई दिया.

पूछताछ में उनके पास गोवंश ढुलाई के कोई दस्तावेज नहीं थे. नागपुर के मूर्ति निवासी प्रविण उर्फ लहाणु चरणदास रंगारी व अमरावती जिले के भारसवाड़ी निवासी चरण महादेव के बताने पर पशुओं को ले जाने की बात सामने आयी. सभी पशुओं को तुरंत गौशाला में भेज दिया गया़ प्रकरण में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच तलेगांव पुलिस ने शुरु कर दी है.

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी