Bharat Ganeshpure (सोर्सः सोशल मीडिया) 
वर्धा

ग्राम विकास में युवाओं की भागीदारी अनिवार्य: भालेवाड़ी दौरे पर आए अभिनेता भारत गणेशपुरे का बयान

Bharat Ganeshpure Wardha Visit: प्रसिद्ध अभिनेता भारत गणेशपुरे ने वर्धा जिले के भालेवाड़ी गांव के दौरे के दौरान कहा कि ग्राम विकास की प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।

आंचल लोखंडे

Bhalewadi Gram Panchayat Event: ग्राम विकास एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है और इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। यह विचार प्रसिद्ध अभिनेता भारत गणेशपुरे ने व्यक्त किए। वे शनिवार को मुख्यमंत्री समृद्ध पंचायत राज अभियान के अंतर्गत भालेवाड़ी ग्राम पंचायत के दौरे पर बोल रहे थे।

इस अवसर पर विधायक सुमित वानखेड़े, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सरिता गाखरे, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरज गोहाड, ग्रामीण विकास यंत्रणा की परियोजना संचालक वैशाली रसाल तथा जिला परिषद पंचायत के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमोल भोसले सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विकास कार्यों की सराहना

भालेवाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने लेज़ीम पथक के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गांव के ज्येष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र और ग्राम उद्यमिता केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद गांव में बनाए गए खुले क्रीड़ांगण का लोकार्पण किया और वृक्षारोपण भी किया।

दौरे के दौरान उन्होंने गांव में मौजूद प्राचीन और लुप्त होती वस्तुओं के संग्रहालय, स्कूल और आंगनवाड़ी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भालेवाड़ी ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पांच गांवों को समाहित करने वाली यह ग्राम पंचायत आपसी एकता और सामूहिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।

महिला बचत समूहों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महिला बचत समूहों द्वारा तैयार की गई कपड़े की थैली का लोकार्पण किया गया। महिला बचत समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पाद उन्हें भेंट किए गए। इस अवसर पर घरकुल योजना के लाभार्थियों को गृहप्रवेश के लिए चाबी सौंपकर सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला बचत समूहों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पराग सोमण और विधायक सुमित वानखेड़े ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन