वर्धा, लूट, बैंक कर्मचारी, गिरफ्तारी, पुलिस कार्रवाई, (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
वर्धा

वर्धा क्राइम अपडेट: बैंक रिकवरी एजेंट से लूट का मामला सुलझा, 30,500 कैश समेत डेढ़ लाख का माल जब्त

Wardha Bandhan Bank: वर्धा में बंधन बैंक के वसूली कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर मामला सुलझा लिया है।

अंकिता पटेल

Wardha Bandhan Bank Robbery Case: वर्धा बंधन बैंक के बचत समूह वसूली कर्मचारी से नकदी से भरा बैग लूटने के मामले का तलेगांव-शापं पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल तथा लूटी गई रकम में से 30 हजार 500 रुपये नकद सहित कुल 1 लाख 50 हजार 500 रुपये मूल्य का माल बरामद किया है।

वसूली कर्मचारी की नजर हटते ही 48,750 रुपये से भरा बैग चोरी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार्तिक रामदास मांडवगणे (24), निवासी धामणगांव जुना, बंधन बैंक में वसूली कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। 9 जून को वे आनंदवाड़ी और भारसवाड़ा क्षेत्र से वसूली कर भीष्णूर गांव की ओर जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका के लिए रुकने पर उन्होंने नकदी से भरा बैग अपनी मोटरसाइकिल पर रखा था। इसी दौरान तीन युवक बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 48 हजार 750 रुपये नकद थे।

नाबालिग ने उगले वारदात को अंजाम देने के राज

जांच के दौरान पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एक विधि संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अन्य आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने गौरव संजय डोलस (23), निवासी आनंदवाडी, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-27 बीएन-9145 और एमएच-40 एएच-7173 के साथ चोरी की रकम में से 30 हजार 500 रुपये नकद बरामद किए। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 1 लाख 50 हजार 500 रुपये बताई गई है।

वर्धा पुलिस के अनुसार मामले का एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वर्षा तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी आर्वी चंद्रशेखर ढोले के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक मंगेश भोवर के नेतृत्व में पुलिस हवलदार राजेंद्र जयसिंगपुरे, निखिल काले, अतुल अडसड तथा पुलिस कांस्टेबल अंकुश वडे ने ने की।

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें