एक्सिस बैंक (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
वर्धा

Axis Bank Fraud: लोन फ्रॉड मामले में बड़ा खुलासा, पत्नी को वार्ड इंन्चार्ज बताकर उठाया लोन

Axis Bank: वर्धा जिले में एक्सिस बैंक फ्रॉड मामले में रोजाना नए खुलासे सामने आ रहे है। अब पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर भी लोन उठाया था।

प्रिया जैस

Wardha News: वर्धा जिले में एक्सिस बैंक के लोन फ्रॉड प्रकरण में चौकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। तीन दिन की पुलिस कस्टडी के बाद आरोपी गजानन सातव व महिला आरोपी को जेल रवाना कर दिया गया है। बबली को सेवाग्राम के कस्तूरबा हॉस्पीटल में वार्ड इन्चार्ज बताकर एक्सिस बैंक से 15 लाख रुपए का लोन उठाने की गंभीर बात प्रकाश में आयी है।

ज्ञात हो कि, यह पति-पत्नी अप्रैल 2024 में उजागर हुए जीएस फाईनान्स कंपनी के फ्रॉड प्रकरण में मुख्य आरोपी है। इन दोनों का कनेक्शन अब एक्सिस बैंक लोन फ्रॉड में सामने आया है। लोन फ्रॉड के आरोपी व बैंक द्वारा नियुक्त किए गए रिलेशन ऑफिसर शशिकांत मांढरे व प्रदिप भांडेकर से गजानन सातव के कनेक्शन उजागर हुए। यही नहीं तो गजानन ने अन्य दो लोगों के नाम पर उठाए गए लोन में से कुछ राशि अपने निजी स्वार्थ के लिए उपयोग में लायी है। यही नहीं तो इस प्रकरण का मुख्य सूत्रधार अनंता इंगले से भी सातव की चर्चा होने की बात सामने आयी है।

87,889 रुपए वेतन बताया!

सूत्रों के अनुसार महिला आरोपी (बबली) ने भी एक्सिस बैंक से लोन उठाया है। इसके लिए फर्जी दस्तावेज जोडे गए थे। यही नहीं तो उसने खुद को सेवाग्राम के कस्तुरबा हॉस्पीटल में वार्ड इन्चार्ज बताया। फर्जी पेमेन्ट स्पील तैयार की गई।

इसमें अपना वेतन 87 हजार 889 रुपये बताया। इसके आधार पर 15 लाख का लोन उठाया गया। इस काम में उसे पति गजानन सातव की पुरी मदद मिली है। उल्लेखनीय यह कि सेवाग्राम अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने पर उन्होंने इस नाम की महिला कर्मी हॉस्पीटल में काम पर नहीं थी, यह बात स्पष्ट की है।

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता