प्रतिकात्मक तस्वीर  
वर्धा

3 वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार, मुंब्रा रेलवे स्टेशन से लिया कब्जे में

नवभारत डेस्क

वर्धा. तीन वर्ष से फरार आरोपी को सावंगी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया़ जानकारी के अनुसार साटोडा निवासी शैलेश देविदास मडावी (30) वर्ष से फरार था़ उसके खिलाफ पोस्को के तहत विभिन्न मामले दर्ज थे़ पुलिस को चकमा देते हुए कभी मुंबई तो कभी हैदराबार घूम रहा था़ समय-समय पर अपना निवास बदलता था.

सावंगी के थानेदार धनोजी जलक के नेतृत्व में डीबी दल ने आरोपी की खोजबिन शुरू कर दी़ शैलेश यह मुंबई में होने की बात सामने आयी़ उसे ढूंढने के लिए पुलिसकर्मी ज्ञानेश्वर कौरती व आकाश चुंगडे को भेजा गया़ परंतु शैलेश का कुछ पता नहीं चला़ वह मुंबई में ही जो काम मिला वह करता था. फुटपाथ पर रहता था.

पुलिस ने उसकी खोजबिन जारी रखी़ आखिरकार मुंब्रा रेलवे स्टेशन से एक सदिंग्ध को सावंगी पुलिस ने हिरासत में लिया़ अधिक जांच पड़ताल में वह शैलेश मडावी होने की बात स्पष्ट हुई़ पुलिस ने उसे पकड़कर वर्धा न्यायालय में पेश किया़ इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक प्रशांत होलकर, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सोलंखी व डीवाईएसपी पीयूष जगताप के मार्गदर्शन में थानेदार धनाजी जलक के निर्देश पर ज्ञानेश्वर कौरती, आकाश चुंगडे व अमोल वानखेड़े ने अंजाम दिया.

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना