File Photo 
वर्धा

खराबे हत्याकांड में 5 गिरफ्तार, 3 आरोपियों को 30 तक PCR

नवभारत डेस्क

सेलू (सं). मधुकर खराबे हत्याकांड प्रकरण में पुलिस ने पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. इनमें से 3 आरोपियों को 30 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी सुनाई गई़ वहीं दो महिलाओं को जेल में रवाना कर दिया़ सुरेश बालकृष्ण खराबे, मंगेश रमेश खराबे, कुणाल सुरेश खराबे सहित संगीता व आंचल खराबे का समावेश है.

पिंपलखुटा परिसर में इस वारदात को अंजाम दिया गया़ खेत में जा रहे मार्ग को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों परिवार में विवाद चल रहा था़ रविवार की दोपहर उपजे विवाद में आरोपियों ने मधुकर खराबे व उसकी पत्नी सुनंदा खराबे पर राड से हमला कर दिया़ इसमें मधुकर की मौत हो गई़ तो सुनंदा गंभीर रूप से जख्मी हुई.

फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई़ पुलिस ने देर रात्रि पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया़ सोमवार को न्यायालय में पेश करने पर सुरेश, मंगेश व कुणाल खराबे को 30 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी सुनाई गई़ वहीं संगीता व आंचल खराबे को न्यायालयीन कस्टडी सुनाई गई़ प्रकरण में आगे की जांच सेलू के थानेदार रवींद्र गायकवाड कर रहे है.

आज छठ पूजा का तीसरा दिन, श्रद्धालु डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे; जानें सूर्यास्त और सूर्योदय का समय

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन का खतरा, दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश-बर्फबारी के आसार

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद