वसई-विरार महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

नालासोपारा में मनपा की बड़ी कार्रवाई: अचोले क्षेत्र से 1200 किलो प्लास्टिक जब्त, 5 हजार का जुर्माना

Nalasopara East के अचोले इलाके में वसई-विरार मनपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 1200 किलो प्लास्टिक जब्त किया। इसमें 600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक शामिल है।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar Plastic Seizure Case: वसई विरार शहर मनपा ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पूर्व के अचोले क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1200 किलो प्लास्टिक जब्त किया है। जिसमें 600 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक और 600 किलो पीपी बैग शामिल हैं।

इस दौरान, मनपा ने संबंधित व्यक्ति पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह कार्रवाई प्रभाग (ड) के सहायक आयुक्त महेश पाटील के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, मनपा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नालासोपारा पूर्व के अचोले क्षेत्र में एक टेम्पो के माध्यम से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री लाई गई है।

सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त महेश पाटील ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और विभागीय अधिकारी व सहायक आयुक्त जितेंद्र नाइक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मनपा मौके पर पहुंची अधिकारियों की टीम ने अचोले स्थित अनमोल बेकरी के पास संदिग्ध टेम्पो को रोककर उसकी जांच की।

जांच के दौरान टेम्पो के अंदर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री भरी हुई। अधिकारियों ने मौके पर ही पूरी सामग्री की जांच की, जिसमें करीब 1.2 टन प्लास्टिक बरामद हुआ। कार्रवाई के दौरान एसआई दर्शन पाटील ने मौके पर पंचनामा कर पूरे मुद्देमाल को जब्त कर लिया। जब्त की गई प्लास्टिक सामग्री को फिलहाल रंगारंग हॉल में सुरक्षित रखा गया है।

प्रतिबंधित प्लास्टिक उपयोग व भंडारण पर सख्त प्रतिबंध

  • मनपा मनपा अधिकारियों ने बताया कि शहर में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग और भंडारण पर सख्त प्रतिबंध है, बावजूद इसके कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से प्लास्टिक का परिवहन और भंडारण कर रहे हैं।
  • मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में प्लास्टिक प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
  • अधिकारियों ने यह भी कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकना बेहद जरूरी है। साथ ही, नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करें।

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कोलकाता में FIR, मांस न खाने की सलाह देकर घिरे बाबा बागेश्वर; BJP भी दूरी बनाई

PM Modi Mumbai Visit: ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में शामिल हुए पीएम मोदी, बोले- सरकार में मेरे 25 साल पूरे

PM मोदी के कार्यक्रम से पहले मुंबई में बड़ी सुरक्षा चूक, PMO के फर्जी ID और बंदूक के साथ 2 संदिग्ध गिरफ्तार

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार