(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
महाराष्ट्र

टिकट चाहिए तो 50 लाख देने होंगे..., भाजपा विधायक को दिल्ली PMO से आया फोन, दो कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार

चुनावी परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे एक मामले में नासिक भाजपा के मौजूदा विधायक से टिकट के लिए 50 लाख रुपये की मांग की गई।

रीना पंवार

नासिक : विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राजनीतिक घमासान के साथ-साथ धोखाधड़ी की घटनाएं भी घटने लगी हैं। वर्तमान में सभी राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है, जिसे लेकर विभिन्न दलों के मौजूदा विधायक और इच्छुक उम्मीदवारों में उत्सुकता बनी हुई है। सूची में उनका नाम है या नहीं, इस बार टिकट मिलेगा या नहीं, ऐसे सवालों के जवाबों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

भाजपा ने अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम जारी किए, जबकि दूसरी सूची अभी भी प्रतीक्षा में है। इसलिए, कुछ इच्छुक उम्मीदवार और विधायक सूची का इंतजार कर रहे हैं। इन परिस्थितियों का फायदा उठाने के लिए अपराधी भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसी ही एक घटना नासिक में सामने आई है जहां भाजपा के मौजूदा विधायक से टिकट के लिए 50 लाख रुपये की मांग की गई।

टिकट के लिए मांगे 50 लाख रुपए

घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में फोन कॉल पर पैसों की मांग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। दोनों को नासिक पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों पर आरोप हैं कि उन्होंने विधायक से 50 लाख रुपए की मांग यह कहते हुए की कि वे दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय से बात कर रहे हैं। उन्होंने विधायक से कहा कि यदि उन्हें उम्मीदवारी चाहिए तो उन्हें 50 लाख देने होंगे।

पुलिस ने सतर्क रहने का किया आग्रह

कॉल के संदिग्ध लगने पर विधायक ने तुरंत इसकी सूचना नासिक के सरकार वाडा पुलिस स्टेशन को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने इसकी जांच क्राइम ब्रांच यूनिट 1 को सौंपी थी, जिसने जांच के बाद दोनों लड़कों को दिल्ली से हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने ऐसे ही फोन कॉल अहमदनगर और ठाणे जिले में सत्ताधारी पार्टी के विधायकों को भी किए थे। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने चुनावों के मद्देनजर टिकट वितरण के नाम पर धोखाधड़ी होने को लेकर राजनीति से जुड़े लोगों से सावधान रहने को कहा है।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना