क्राइम ब्रांच ने व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी के आरोप में तीन लोगों को किया गिरफ्तार 
ठाणे

ठाणे में करोड़ों की व्हेल मछली की उल्टी की तस्करी, क्राइम ब्रांच ने तीन को दबोचा

ठाणे जिले के कल्याण में व्हेल मछली की उल्टी की करोड़ों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया हैं। कल्याण क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर व्हेल मछली बेचने आए तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं

आकाश मसने

ठाणे: ठाणे जिले के कल्याण में व्हेल मछली की उल्टी की करोड़ों की तस्करी किए जाने का मामला सामने आया हैं। कल्याण क्राइम ब्रांच ने जाल बिछाकर व्हेल मछली बेचने आए तीन लोगों को गिरफ्तार किया हैं। तीनों आरोपियों के नाम अनिल भोसले, अंकुश माली, लक्ष्मण पाटिल हैं। ये तीनों आरोपी पनवेल के रहने वाले हैं। इनके पास से करीब 6 करोड़ 20 लाख कीमत की व्हेल मछली की उल्टी बरामद की गई है। कल्याण क्राइम ब्रांच इस बात की जांच कर रही है कि उन्हें व्हेल की उल्टी कहां से मिली और वे इसे किसे बेचने जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक व्हेल की उल्टी बेहद दुर्लभ होती है और इसका इस्तेमाल परफ्यूम या सुगंधित उत्पाद बनाने में किया जाता है, इस उल्टी का उपयोग प्राकृतिक रूप से लंबे समय तक टिकने वाले परफ्यूम के लिए किया जाता है, इस वजह से बाजार में व्हेल मछली की उल्टी की कीमत करोड़ों रुपए है, इसका उपयोग कुछ दवाइयों में भी किया जाता है, परिणामस्वरूप व्हेल मछली की तस्करी में बहुत वृद्धि हुई है।

कल्याण क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली कि कुछ लोग व्हेल की उल्टी की अवैध बिक्री के लिए एक कार से बदलापुर पाइप लाइन रोड पर आ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर कल्याण क्राइम ब्रांच की टीम ने बदलापुर पाइप लाइन रोड पर जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध गाड़ी दिखी तो गाड़ी रोकी गई और गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी में व्हेल की उल्टी मिली।

6 करोड़ 20 लाख की व्हेल मछली की उल्टी के पैकेट जब्त

कल्याण क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार में सवार अनिल भोसले, अंकुश माली, लक्ष्मण पाटिल तीनों तस्करों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करीब 6 करोड़ 20 लाख की व्हेल मछली की उल्टी के पैकेट जब्त कर लिए है। कल्याण क्राइम ब्रांच की टीम इस बात की जांच कर रही है कि ये तीनों उल्टी कहां से लाए और किसे कहां बेचने के लिए जा रहे थे।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस