कुमार ऐलानी की समीक्षा बैठक (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में बिल्डिंगों से पानी का बिल वसूली, फिर भी सप्लाई नहीं! विधायक कुमार आयलानी ने मांगा जवाब

Water Supply Problems In Thane: पानी की समस्याओं पर विधायक कुमार आयलानी ने जलापूर्ति विभाग के साथ बैठक की। उन्होंने पाइपलाइन, गंदे पानी, सप्लाई और वाटर ऑन सोर्स का काम तेज करने के निर्देश दिए।

आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • गोल मैदान में पाइपलाइन जोड़ने का काम जल्द शुरू होगा।

  • गंदे पानी और बिल्डिंगों में अपर्याप्त जलापूर्ति की समस्या दूर करने के निर्देश।

  • वाटर ऑन सोर्स, वाटर मीटर, वाटर ऑडिट और लीकेज के काम की समीक्षा की गई।

Kumar Ailani Review Meeting: शहर में पानी की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक कुमार आयलानी ने सोमवार को जलापूर्ति विभाग के साथ बैठक की तथा विभिन्न मुद्दों पर जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

गोल मैदान परिसर में लाइन जोड़े जाने को लेकर विधायक ने बातचीत की जिसके लिए शट डाउन लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा। वहीँ कुछ बिल्डिंगों से मनपा पानी के पैसे ले रही है।

लेकिंग उन्हें पानी की उचित आपूर्ति नहीं की जा रही है जिसके लिए आयलानी ने निर्देश देते हुए कहा की लीगली जिस तरह से उचित पानी सप्लाई संभव है उसे तत्काल दिया जाए जिससे नागरिकों को पानी की समस्या न हो। टी सेक्शन पैनल 12 में गंदे पानी की समस्या का तत्काल समाधान के लिए भी उन्होंने ने निर्देश दिए।

वाटर ऑन सोर्स का काम युद्धस्तर पर पूरा करने की मांग

उल्हासनगर में पानी की समस्या से राहत दिलाने के लिए विधायक कुमार आयलानी ने वाटर ऑन सोर्स परियोजना की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान जलापूर्ति विभाग ने बताया कि परियोजना के लिए जगह उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव भेज दिया गया है। आयलानी ने विभाग को सभी आवश्यक टेंडर जल्द जारी करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि वाटर ऑन सोर्स का काम युद्धस्तर पर पूरा किया जाना चाहिए, ताकि ठाणे शहर के नागरिकों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। उन्होंने परियोजना में देरी नहीं करने और जरूरी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

लीकेज की समस्या का भी समाधान नही हो रहा

इस दौररन वाटर मीटर, वाटर ऑडिट आदि विषयों पर भी चर्चा हुई जिसमें कार्यकारी अभियंता अशोक घुले ने बताया की वाटर मीटर का काम शुरू है, वहीँ वाटर ऑडिट के लिए भी अलग टीम काम कर रही है।

इस बैठक में विधायक कुमार आयलानी के अलावा, जलापूर्ति विभाग के अशोक घुले, वैभव, कोणार्क व ईगल कंपनी के प्रतिनिधि नगरसेवक कैलाश म्हात्रे समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन