वेलंकन्नी बीच (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Mira Bhayandar: नागरिकों की मांग पर बॉब कट मशीन दोबारा शुरू, बीच होगा और स्वच्छ

Mira Bhayandar: भाईंदर पश्चिम के वेलंकनी बीच पर बंद पड़ी बॉब कट सफाई मशीन एक साल बाद फिर से चालू की गई। इससे बीच की सफाई अभियान को गति मिलेगी और पर्यटन व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

अपूर्वा नायक

Mira Bhayandar News: करीब एक साल तक बंद रहने के बाद आखिरकार भाईंदर पश्चिम के उत्तन-वेलंकनी बीच की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली बॉब कट मशीन एक बार फिर से चालू हो गई है।

मीरा भाईंदर मनपा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस समुद्र तट पर पिछले कुछ महीनों से कचरे की बढ़ती मात्रा को देखते हुए नागरिकों और स्वयंसेवी संगठनों ने मनपा से मशीन को फिर से चालू करने की मांग की थी।

आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप से यह मांग पूरी हो गई। यह मशीन वर्ष 2022-2023 में महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण मंडल (एमपीसीबी) की पहल पर शुरू की गई थी। बाद में इसे नियमित संचालन के लिए मनपा को सौंपा गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह लंबे समय तक बंद रही।

हाल ही में मनपा आयुक्त राधाविनोद शर्मा और उपायुक्त सचिन बांगर ने वेलंकनी बीच का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। समुद्र तट पर फैले कचरे की स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत मशीन को चालू करने के निर्देश दिए।

अब और भी स्वच्छ बनेगा समुद्र तट

  • सफाई अभियान में सक्रिय संगठन फॉर फ्यूचर इंडिया के संस्थापक हर्षद ढगे ने कहा कि बॉब कट मशीन के दोबारा चालू होने से समुद्र तट की सफाई तेज और प्रभावी हो गई है।
  • नागरिकों, स्वयंसेवकों और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से वेलंकनी बीच को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का हमारा सपना अब साकार होता दिख रहा है।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि मशीन के दोबारा शुरू होने से बीच पर फैला प्लास्टिक और अन्य कचरा तेजी से हटाया जा रहा है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन को भी नई ऊर्जा मिलेगी।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा