वसई-विरार मनपा (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

Nalasopara में चुनावी भीड़ बनी खतरा, सी-1 घोषित हुई प्रभाग समिति की बिल्डिंग

Vasai Virar में चुनावी गतिविधियों के बीच नालासोपारा स्थित चुनाव कार्यालय को अतिधोखादायक घोषित किया गया। बढ़ती भीड़ के चलते इमारत को सी-1 श्रेणी में डालते हुए प्रशासन ने कार्यालय स्थानांतरित कर दिया।

अपूर्वा नायक

Vasai Virar News In Hindi: शहर में अतिधोखादायक इमारतों का मुद्दा हमेशा सुर्खियों में रहता है, कभी किसी इमारत का हिस्सा गिरने की वजह से, कभी ड्रग्स को लेकर, तो कभी नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप की वजह से चर्चे में रहता है।

लेकिन, ऐन चुनाव के दौरान उम्मीदवारों और वोटरों की बढ़ती भीड़ और आवाजाही की वजह से चुनाव अधिकारी का कार्यालय अतिधोरखादायक घोषित किया गया है। इस वजह से मनपा प्रशासन को कार्यालय अन्य स्थान पर स्थानांतरित करना पड़ा।

वसई विरार शहर में इस समय चुनाव जोरों पर हैं। चुनाव का काम ठीक से हो, इसके लिए वसई विरार मनपा क्षेत्र के प्रभाग समिति कार्यालयों में चुनाव कार्यालय बनाए गए हैं।

इन चुनाव कार्यालय से वोटरों, उम्मीदवारों और चुनाव से जुड़े दूसरे काम किए जा रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है। चुनाव कार्यालय में भीड़ भी काफी बढ़ रही है। चुनाव कार्यालय में उम्मीदवारों और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा होने लगी है।

बिल्डिंग हो गई खरतनाक

मनपा प्रशासन ने दावा किया है कि लोगों की इस बढ़ती भीड़ की वजह से नालासोपारा में चुनाव कार्यालय की बिल्डिंग बहुत खतरनाक हो गई है। डी। प्रभाग समिति का कार्यालय नालासोपारा पूर्व के अचोले में है। इसी प्रभाग समिति के चुनाव कार्यालय से वार्ड क्रमांक 15, 17 और 22 का काम देखा जा रहा था।

चुनाव से पहले, यह प्रभाग समिति की बिल्डिंग सी 2 कैटेगरी में थी। लेकिन, चुनाव के दौरान लोगों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ने की वजह से, यह पाया गया है कि बिल्डिंग अब सी वन की अतिधोखादायक कैटेगरी में शामिल हो गई है। इसलिए अब समय आ गया है कि प्रशासन चुनाव के दौरान चुनाव कार्यालय को स्थानांतरित कर दे, अब नालासोपारा अचोले में प्रभाग समिति डी का कार्यालय नालासोपारा पूर्व के तुलिंज में सहायक पुलिस आयुक्त के कार्यालय के पास वेदांता टावर बिल्डिंग में स्थानांतरित कर दिया गया है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान