उल्हासनगर मनपा (सोर्सः सोशल मीडिया) 
ठाणे

‘पंचसूत्र’ पर आधारित उल्हासनगर बजट 2026-27, 100 ई-बस और स्मार्ट प्रोजेक्ट्स का ऐलान

PM E Bus Scheme Ulhasnagar: उल्हासनगर मनपा ने 2026-27 के लिए 997.23 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। इसमें ई-बस सेवा, स्मार्ट सड़कों और बुनियादी विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है।

अपूर्वा नायक

Ulhasnagar Municipal Budget 2026-27: उल्हासनगर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले ने मनपा के 2026-27 के लिए 997।23 करोड़ रुपए का बजट बुधवार को आम सभा में पेश किया। बजट में संभावित आय तथा खर्च के बाद लगभग 14.16 लाख रुपए बैलेंस दिखाया गया है।

मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले का कहना है कि यह बजट शहर के समग्र विकास के लिए बनाई गई 'पंचसूत्र' योजना पर आधारित है, जिसमें बुनियादी ढांचे, कम्प्यूटरीकरण और पर्यावरण अनुकूल विकास को प्राथमिकता दी गई है।

मनपा मुख्यालय, दिव्यांग भवन निर्माण की योजना

इस बीच, पार्षदों को अध्ययन के लिए समय देने हेतु बैठक 30 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बजट के लिए आयोजित विशेष सभा में मनपा के उपमहापौर अमर लुंड, शिवसेना के वरिष्ठ नगरसेवक राजेंद्र सिंह भुल्लर, अरुण आशान, राजेंद्र चौधरी, राजेश वधारिया, टोनी शिरवानी आदि ने चर्चा में भाग लिया। शहर विकास की दृष्टि के लिए बजट में मनपा मुख्यालय, आयुक्त एवं महापौर आवास, सांस्कृतिक भवन, महिला भवन और दिव्यांग भवन के निर्माण की योजना है। उल्हास नदी तट विकास परियोजना के लिए सरकार से धनराशि मांगने पर भी चर्चा हुई।

परिवहन व्यवस्था के लिए अलग कोष किया प्रस्तावित

  • परिवहन व्यवस्था के लिए 24.73 करोड़ रुपए का एक अलग कोष प्रस्तावित किया गया है और पीएम ई-बस योजना के तहत 100 बस सेवाएं शुरू करने की योजना है।
  • इसके अलावा, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए रियायती यात्रा सुविधाएं प्रदान करने और शहर में तीन नए बस डिपो स्थापित करने का भी प्रस्ताव है।

सरकार के अधीन परियोजनाएं

अमृत योजना के अंतर्गत, शहर में भूमिगत सीवरेज योजना (416 करोड़ रुपए), जल आपूर्ति संवर्धन योजना (196 करोड़ रुपये), बुनियादी सेवा योजना (40 करोड़ रुपए), दलित बस्ती सुधार योजना (15 करोड़ रुपए) और डॉ बाबासाहेब आंबेडकर योजना (5 करोड़ रुपये) लागू की जाएंगी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 173 करोड़ रुपए की आवास परियोजनाएं भी कार्यान्वित की जाएंगी।

997.23 करोड़ रुपए की अनुमानित आय

  • इस बार के बजट में 997.23 करोड़ रुपए की आय अनुमानित की गई है। जिसमें राजस्व खर्च के लिए 587.59 करोड़ रुपए और पूंजीगत व्यय के लिए 285.65 करोड़ रुपए शामिल हैं।
  • खर्च पक्ष में राजस्व कार्यों के लिए 597.41 करोड़ रुपए और पूंजीगत विकास के लिए 372.71 करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं।
  • बजट में स्मार्ट सड़कों, स्मार्ट स्कूलों और अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्रों के लिए पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।
  • विशेष रूप से, सड़क विकास पर 186.21 करोड़ रुपए और जल आपूर्ति में सुधार के लिए 76.65 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • इसके अलावा महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडरों के कल्याण के लिए 10 करोड़ रुपए से अधिक का विशेष प्रावधान किया गया है।
  • बजट बैठक शुरू होते ही शिवसेना पार्षद अरुण आशान ने सदन में एक महत्वपूर्ण मांग रखी। उन्होंने कहा कि मनपा में कई नए पार्षद चुने गए हैं और उन्हें बजट में तकनीकी मुद्दों और निधि प्रावधानों का गहन अध्यन करने के लिए समय चाहिए।
  • उन्होंने अनुरोध किया कि बैठक को 30 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया जाए, ताकि जन प्रतिनिधि गहन चर्चा कर सकें।
  • चूंकि सभी दलों के पार्षदों ने इस मांग का समर्थन किया, इसलिए महापौर अश्विनी निकम ने बजट बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया। अब, 30 मार्च को होने वाली बैठक में बजट पर विस्तार से चर्चा होने और उसे मंजूरी मिलने की संभावना है।

उल्हासनगर से नवभारत लाइव के लिए कमर काजी की रिपोर्ट

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

पूरा सत्र बीत गया, देश का पैसा बर्बाद हुआ, FCRA बिल को JPC के पास भेजने पर भड़का विपक्ष

NEET से FCRA तक कांग्रेस ने संसद में उठाए सवाल, अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग तेज

1 मिनट में अलर्ट, 2 मिनट में रवाना, 10 मिनट में मौके पर एंबुलेंस! थोड़ी भी देर हुई तो NHAI लगाएगा जुर्माना