उल्हासनगर महानगरपालिका (pic credit;p social media) 
ठाणे

Thane: साढ़े 7 साल बाद उल्हासनगर में मनपा चुनाव, 596 पोलिंग स्टेशन तैयार

Maharashtra News: उल्हासनगर मनपा चुनाव के लिए 596 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां 4.39 लाख मतदाता वोट डालेंगे। 432 उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

अपूर्वा नायक

Ulhasnagar News In Hindi: मनपा के 15 जनवरी को होने वाले आम चुनाव के लिए इलेक्शन मशीनरी पूरी तरह से तैयार हो गई है। शहर के 20 पैनलों की 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 432 उम्मीदवारों के लिए शहर में 596 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।

इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर शहर के 4 लाख 39 हजार 912 वोटर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस बीच चुनाव प्रक्रिया को आसानी से करवाने के लिए मनपा ने 3 हजार 300 कर्मचारियों को तैनात किया है। उल्हासनगर मनपा चुनाव को आसानी से कराने के लिए चुनाव अधिकारी और पुलिस पिछले 1 महीने से काम कर रहे हैं।

हालांकि उसके बाद भी पिछले कुछ दिनों में शहर में कानून-व्यवस्था से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं। और जैसे ही चुनाव प्रचार ठंडा पड़ा, मंगलवार को शहर में एक रिक्शे में 50 लाख रुपए कैश मिले, इसलिए आज चुनाव प्रक्रिया को आसानी से कराने के लिए एक तरफ हजारों पुलिस कर्मियों को तैनात किए गए हैं। इस बीच लगभग साढ़े 7 साल बाद हो रहे मनपा चुनाव के लिए इस साल शहर के 20 वाडों की 78 सीटों पर अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के कुल 432 उम्मीदवार मैदान में है।

शहर में बनाए गए हैं 596 पोलिंग स्टेशन

  • मतदान के लिए शहर में 596 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। इन सभी पोलिंग स्टेशनों पर शहर के 4 लाख 39 हजार 912 वोटर अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 14 हजार 731 संभावित रिपीट वोटर भी है। वार्ड नंबर 3 में सबसे ज्यादा 27 हजार 39 वोटर है और वार्ड नंबर चार में सबसे कम 16 हजार 693 वोटर हैं।
  • चुनाव अधिकारी मनीषा अव्हाले ने बताया है कि नगर निगम ने चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए 3।300 कर्मचारियों को नियुक्त किया है। मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले ने अपने वरिष्ठों के मार्गदर्शन में शहर का दौरा किया तथा मतदान केंद्रों का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी मतदान को शांतिपूर्ण रूप से कराए जाने के लक्ष्य को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस को तैनात किया है।

Delhi Building Collapse Live: MCD कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड; हादसे में 7 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन

Delhi Building Collapse: MCD के 5 अधिकारी सस्पेंड, डिप्टी कमिश्नर समेत इंजीनियरों पर गिरी गाज

नेताओं और PG मालिकों की सांठगांठ, सत्य निकेतन में रहने वालों का आरोप, 3 साल पहले हुए हादसे से नहीं लिया सबक

अमेरिका के साथ चांद पर चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को भेजा न्योता