ठाणे गड्ढा मुक्त अभियान गणेश उत्सव सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में गणपति उत्सव से पहले गड्ढा मुक्त सड़कों की मुहिम शुरू, गड्ढा दिखने के 24 घंटे के अंदर होगी मरम्मत

Thane Municipal Corporation: गणेशोत्सव और महापौर वर्षा मैराथन के मद्देनजर ठाणे मनपा ने गड्ढा मुक्त अभियान शुरू किया है। शिकायत या गड्ढा दिखने के 24 घंटे के भीतर मरम्मत का काम पूरा किया जाएगा।

रूपम सिंह

Thane Pothole Free Drive Ganesh Utsav: दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में गणेश प्रतिमा के गिरने की घटना के बाद ठाणे मनपा प्रशासन हरकत में आया है। गणेशोत्सव के पहले शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को लेकर मनपा प्रशासन की तरफ से एक विशेष अभियान शुरू किया गया है।

इसके पहले 30 अगस्त को महापौर वर्षा मैराथन का आयोजन किया गया है। जिन सड़कों पर धावक दौड़ने वाले हैं, उन्हें तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मनपा के नगर अभियंता प्रशांत सोनाग्रा के मुताबिक शहर के माजीवाड़ा, पातलीपाड़ा, कल्याण फाटा, तीन हाथ नाका और कोपरी पुल इलाकों में सड़कों की मरम्मत का काम शुरू है।

सभी विभागों को सक्रिय होने का निर्देश

गणेशोत्सव के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है और गाड़ियों का बहुत ज्यादा ट्रैफिक होता है। इसे देखते हुए महानगरपालिका के सभी संबंधित विभाग को सड़कों पर गड्डों की वजह से लोगों को होने वाली परेशानी को कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत विशेष मुहिम शुरू की गयी है। इसके तहत मुख्य सड़कों, अंदरूनी सड़कों, गणेश मंडलों की ओर जाने वाली सड़कों, विसर्जन के मार्गों और ट्रैफिक के लिहाज से जरूरी जगहों पर गड्ढे प्राथमिकता के आधार पर भरे जा रहे हैं।

बताया गया कि संबंधित अधिकारी गड्ढे भरने के काम की क्वालिटी और टिकाऊपन की भी जांच कर रहे हैं। मनपा आयुक्त सौरभराव ने निर्देश दिए हैं कि गणेशोत्सव के दौरान लोगों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए सड़कों की नियमित जांच की जाये और कोई भी नया गड्डा मिलने पर उसे तुरंत भरा जाये। प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि ठाणे मनपा लोगों को सुरक्षित, आसान और गड्डा-मुक्त सड़कें देने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है और यह पक्का करने की पूरी कोशिश कर रहा है कि गणेशोत्सव शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाया जाए।

गड्डा दिखने के 24 घंटे के अंदर मरम्मत

ठाणे महानगरपालिका लोगों से अपील की है कि वे किसी भी गड्ढे या सड़क से जुड़ी समस्या की रिपोर्ट मनपा के संबंधित अधिकारियों को दे। महानगरपालिका प्रशासन शहर में सड़कों की रेगुलर जांच कर रहा है।

साथ ही, लोगों या संबंधित अधिकारियों से गड्ढे की जानकारी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने की योजना बनाई गई है। नगर अभियंता प्रशांत सोनाग्रा ने साफ किया कि किसी जगह पर गड्ढे की जानकारी मिलने के 24 घंटे के अंदर उसे भरने का काम किया जा रहा है।

Delhi CJP Protest LIVE: 50 हजार के बॉन्ड पर छोड़े गए CJP नेता, 2 बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया

ध्रुव राठी और CJP नेता रिहा, पूछताछ के बाद छूटे, 2 बजे की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी सबकी नजरें

अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को राहत, मजिस्ट्रेट ने सुनवाई के बाद किया रिहा, जाएंगे जंतर-मंतर?

Jantar Mantar Protest: सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को ठेंगा दिखा गए प्रशासन? अवमानना की याचिका पर स्पेशल सुनवाई