Representative Pic 
ठाणे

कलवा नागरिकों का इंतजार हुआ समाप्त, 10 दिन में शुरू होगा खारेगांव रेलवे पुल

Virendra Mishra

ठाणे : कलवा पूर्व (Kalwa East) और पश्चिम (West) के नागरिकों का आखिरकार अब इंतजार खत्म होने वाला है। और अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे पटरी नहीं पार करनी पड़ेगी। क्योंकि जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे खारेगांव रेलवे फाटक (Kharegaon Railway Gate) की जगह पर ही एक नए उड़ान पुल (Flying Bridge) का काम पूरा हो चुका है। मध्य रेलवे (Central Railway) और ठाणे महानगरपालिका द्वारा बनाए गए इस पुल का लोकार्पण अगले 10 दिनों के भीतर किया जाने वाला है। 

इस पुल के शुरू होने से खारेगांव फाटक को पार करने के दौरान हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा और मौत का फाटक माना जानेवाला खरेगांव फाटक पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। ठाणे महानगरपालिका और मध्य रेलवे दोनों मिलकर खारेगांव पुल का कार्य कर रही थी। मध्य रेलवे ने अपनी सीमा में 63 मीटर इस पुल का कार्य पूर्ण किया वहीं शेष 640 मीटर पूल का कार्य ठाणे महानगरपालिका ने पूर्ण किया है।

कलवा वासियों के लिए जरूरी माने जानेवाले इस खारेगांव पुल के कार्य के लिए महानगरपालिका और रेलवे दोनों ने मिलकर महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। उक्त परियोजना के लिए दोनों ने जरूरी सामग्री और भूमि की खरीदी के लिए कुल 23 करोड़ 34 लाख 8 हजार रूपए का खर्च किया है।

दुर्घटनाओं में आएगी कमी

कलवा पूर्व से कलवा पश्चिम की ओर जाने के लिए अधिकतर कलवा वासी खारेगांव फाटक को पार करकर जाते है। यही लोग फाटक पार करते वक्त मध्य रेलवे की तेज गति से आ रही लोकल का शिकार हो जाते हैं। पुल के शुरू होने से फाटक को पूरी तरह बंद करने कर दिया जाएगा और नागरिक केवल पुल से ही पूर्व से पश्चिम की ओर जा सकेंगे।

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO

अब सड़क नहीं पटरी से जुड़ेगा भूटान, भारत के 4000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर टिकी सबकी नजर