विधायक निरंजन डावखरे, आयुक्त सौरभ राव  सोर्स- सोशल मीडिया
ठाणे

ठाणे में 700 का पानी 8000 में बेच रहे टैंकर माफिया! विधायक डावखरे ने की GPS ट्रैकिंग और दर तय करने की मांग

Thane Water Tanker Mafia: ठाणे में 10% पानी कटौती के बीच टैंकर माफिया 700 रुपये का पानी 8,000 तक बेच रहे हैं। विधायक निरंजन डावखरे ने आयुक्त से मिल GPS और सरकारी रेट तय करने की मांग की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, प्रमोद यादव

Highlights

  • ठाणे में 10 प्रतिशत पानी कटौती के बीच निजी टैंकरों की मांग बढ़ी।

  • 10 हजार लीटर पानी के लिए निजी टैंकरों पर 3,500 से 8,000 रुपये वसूले जाने की शिकायत।

  • विधायक निरंजन डावखरे ने टैंकरों के पंजीकरण और अधिकतम दरें तय करने की मांग की।

  • पंजीकृत टैंकरों में GPS ट्रैकिंग और ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था का सुझाव दिया।

Thane Ghodbunder Road Water Crisis: ठाणे में इस साल बीते अत्यंत कमजोर मानसून के चलते जलाशयों में पानी की कमी का फायदा टैंकर माफिया उठा रहे हैं। ठाणे जिले व शहर में जारी 10 प्रतिशत पानी कटौती के बीच नागरिकों की परेशानी लगातार बढ़ रही है।

पानी की जरूरत पूरी करने के लिए घोडबंदर, कलवा, मुंब्रा और दिवा सहित कई इलाकों की हाउसिंग सोसायटियों को निजी पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इस मजबूरी का फायदा उठाकर कुछ टैंकर चालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

700 का पानी 8000 रुपए में

महापालिका से 10 हजार लीटर पानी करीब 700 रुपये में उपलब्ध होने के बावजूद निजी टैंकरों के लिए नागरिकों से 3,500 रुपये से लेकर 8,000 रुपये तक वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर विधायक एड. निरंजन डावखरे ने ठाणे मनपा आयुक्त सौरभ राव से मुलाकात कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

टैंकरों के लिए तय हों आधिकारिक दर, GPS ट्रैकिंग अनिवार्य

विधायक निरंजन डावखरे ने कहा कि शहर में संचालित सभी निजी पानी के टैंकरों का अनिवार्य पंजीकरण किया जाए और उनकी क्षमता के अनुसार अधिकतम दरें निर्धारित की जाएं। आधिकारिक दरपत्रक महापालिका की वेबसाइट और सभी प्रभाग कार्यालयों में उपलब्ध कराया जाए, ताकि नागरिकों से मनमानी वसूली रोकी जा सके।

इसके साथ ही टैंकरों की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था शुरू करने और पंजीकृत टैंकरों में GPS ट्रैकिंग अनिवार्य करने का सुझाव दिया गया। इससे टैंकरों की आवाजाही, लोकेशन और पानी वितरण पर निगरानी रखी जा सकेगी।

मुंबई और अन्य क्षेत्रों से ठाणे आने वाले टैंकरों का भी रिकॉर्ड रखा जाए तथा पानी के स्रोत की जांच हो। निर्धारित दर से अधिक पैसे वसूलने वाले चालकों के खिलाफ शिकायत और कार्रवाई के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाए।

पारसिक चौपाटी और महिला सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया

बैठक में कलवा की पारसिक चौपाटी का अधूरा विकास कार्य पूरा करने, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी की गई।

वॉकिंग ट्रैक पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने का सुझाव दिया गया। वहीं रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप, बाजार और कॉलेज परिसरों के अंधेरे स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और CCTV कैमरे लगाने की मांग की गई।

वैकल्पिक जलस्रोतों का हो पूरा इस्तेमाल

डावखरे ने ठाणे मनपा द्वारा साफ की गई कुओं और स्थापित जलशुद्धीकरण परियोजनाओं का पूरी क्षमता से उपयोग करने पर जोर दिया। इन स्रोतों से प्रतिदिन कितने पानी की उपलब्धता हो रही है और कितने नागरिकों को इसका लाभ मिल रहा है।

इसकी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही विभागवार जलापूर्ति का समय घोषित करने, कम दबाव वाले क्षेत्रों की समस्या दूर करने और पुरानी जलवाहिनियों की जांच कर पानी की बर्बादी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया।

सैफ अली खान को मिली जान से मारने की धमकी, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर का नाम आया सामने

GTA 5 से GTA 6 तक: पीएम मोदी ने गेम के बहाने गिनाई 12 साल की तरक्की, कांग्रेस ने बताया क्रिमिनल Duo

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे