ठाणे जल आपूर्ति कटौती
(सोर्सः सोशल मीडिया)
Thane Water Supply Cut 24 Hours: गर्मी के मौसम में ठाणे शहर सहित आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोग पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।
इस बीच महाराष्ट्र उद्योग महामंडल के जलापूर्ति सिस्टम में मरम्मत कार्य की वजह से शुक्रवार को ठाणे के नागरिकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
24 घंटे जलापूर्ति बंद
कलवा, मुंब्रा, दिवा व ठाणे शहर के कुछ हिस्सों में 24 घंटे जलापूर्ति बंद रहेगी। ठाणे मनपा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी की समस्या हो रही है।
घोड़बंदर में टैंकरों से पानी खरीद रहे लोग
- घोड़बंदर इलाके के लोग टैंकरों से पानी खरीद रहे हैं। कलवा, मुंब्रा और दिवा इलाकों में भी कमी की समस्या है। जिसको लेकर सोमवार को आम आदमी पार्टी ने ठाणे मनपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया था।
- अब महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन जांभूल वॉटर प्यूरिफिकेशन सेंटर के रिजवींयर में पानी के चैनल नंबर 1, 2 और 3 को अपग्रेड करने और जरूरी मेंटेनेंस और रिपेयर का काम किया जाना है। इस काम की वजह से गुरुवार, 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुक्रवार, 8 मई को दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे के लिए पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
- इस दौरान दिवा, मुंब्रा (वार्ड नंबर 26 और 31) के कुछ हिस्सों को छोड़कर, कलवा प्रभाग समिति के सभी इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद रहेगी। साथ ही, वागले प्रभाग समिति के तहत रूपादेवी पाड़ा, किसन नगर नंबर 2। नेहरू नगर और मानपाडा प्रभाग समिति के तहत कोलशेत खालचा गांव में पानी की सप्लाई 24 घंटे के लिए बंद रहेगी।