ठाणे छात्र आत्महत्या  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

95.7 % पाने पर भी नहीं मिला पसंद का कॉलेज, ठाणे में छात्र ने 22 वी मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

Thane Student Suicide: ठाणे में 95.7% अंक पाने वाले 17 वर्षीय छात्र ने पसंद के कॉलेज में दाखिला नहीं मिलने के बाद 22वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane College Admission: 12 वीं बोर्ड के एग्जाम में लगभग 96 प्रतिशत मार्क प्राप्त करने वाले एक छात्र ने महज इसलिए आत्महत्या कर ली,कि उसे अपने पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन नहीं मिल पाया। यह हृदयविदारक घटना ठाणे के घोडबंदर स्थित प्रतिष्ठित आवासीय परिसर हीरानंदानी इस्टेट में घटी है।

किस चीज का इतना दबाव

सोचनीय प्रश्न है कि इतने अच्छे अंक लाने के बाद भी छात्रों पर इतना दबाव किस चीज का है? 17 साल के बच्चे ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसे अपनी पसंद के कॉलेज में दाखिला नहीं मिल रहा था। बताया गया कि उसे IIEST में एडमिशन चाहिए था लेकिन एंट्रेंस एग्जाम में उसकी रैंक 10474 थी इसलिए उसे पसंद का कॉलेज नहीं मिला।

घर से सायकिल चलाने निकला

पुलिस ने बताया कि हीरानंदानी एस्टेट में रहने वाला छात्र शाम करीब 7.30 बजे साइकिल चलाने की बात कहकर घर से निकला था। करीब 8.15 बजे उसने व्हाट्सएप ग्रुप में मैसेज भेजा। फोन बंद मिलने पर परिजनों ने कसारवडवली पुलिस को सूचना दी। तलाश के दौरान छात्र गंभीर रूप से घायल अवस्था में अपार्टमेंट के पास फुटपाथ पर मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठाणे पुलिस के मुताबिक, घोड़बंदर रोड स्थित ने शुक्रवार शाम अपने परिवार के व्हाट्सएप ग्रुप में जान देने का संदेश भेजा। इससे पहले कि परिवार कुछ कर पाता, उसने एक आवासीय इमारत की 22वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

नहीं पूरा हुआ सपना

परिवार के अनुसार उसका सपना इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी, शिबपुर से बीएस-एमएस की ड्यूल डिग्री करना था। हालांकि, एप्टीट्यूड टेस्ट में 10474वीं रैंक आने के कारण उसे वहां सीट नहीं मिल पाई। इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला न मिलने के बाद से वह बहुत ज्यादा दुखी और निराश था।

PM Modi Gujarat Visit Live: नवसारी में आयोजित जनसभा में शामिल हुए पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब

वडोदरा में Gen-Z के बीच पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, फिल्म धुरंधर के गाने पर ली ग्रैंड एंट्री; देखें Video

चौकीदार चोर है, टिप्पणी केस में बढ़ी राहुल गांधी की मुश्किलें! बॉम्बे HC ने केस रद्द करने से किया इनकार

बागेश्वर बाबा को बंगालियों के खान-पान पर टिप्पणी का अधिकार नहीं, TMC सांसद सौगत रॉय का हमला

PM मोदी ने वडोदरा से विपक्ष पर साधा निशाना, Gen-Z को दिया बड़ा संदेश, बोले- सच की हुंकार से चलाता है देश