DM डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में बैठक (सोर्स: नवभारत फोटो) 
ठाणे

ठाणे जिले में स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, जिलाधिकारी डॉ. पांचाल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Thane District Sports Council: ठाणे में वर्ष 2026-27 की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर DM डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सूर्यप्रकाश मिश्र

Thane School Sports Competition: ठाणे जिले में वर्ष 2026-27 की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी एवं जिला खेल परिषद के अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण पांचाल की अध्यक्षता में जिला खेल परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी तहसील, जिला, विभागीय और राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के प्रभावी आयोजन, सुव्यवस्थित नियोजन और सख्त क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।

खिलाड़ियों को मिलेंगी सभी सुविधाएं

जिलाधिकारी डॉ. पांचाल ने निर्देश दिए कि प्रतियोगिताओं को सफल बनाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। विभिन्न सरकारी विभागों और खेल संघों के बीच बेहतर समन्वय रखा जाए। खेल स्थलों की उचित तैयारी की जाए और भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी प्रतियोगिताएं समय पर और पूरी योजना के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया।

अधिक छात्रों की भागीदारी पर जोर

बैठक में कहा गया कि जिले की सभी स्कूलों, खेल संगठनों और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से काम करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र-खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकें। गुणवत्तापूर्ण आयोजन के जरिए ठाणे जिले के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जाएगा। इस पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में कौन रहे मौजूद

इस बैठक में जिला खेल अधिकारी सुवर्णा बारटक्के, ठाणे ग्रामीण की पुलिस उपाधीक्षक नीलम वाव्हल, माध्यमिक विभाग के उपशिक्षा अधिकारी भाऊराव मोहिते, प्राथमिक शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि अनिल कुऱ्हाडे, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव अशोक आहेर, जिला खो-खो संघ के प्रतिनिधि विकास कोली और कमलाकर कोली सहित जिला खेल परिषद के सभी सदस्य और जिला खेल अधिकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM