

ठाणे : ठाणे ग्रामीण क्षेत्र (Thane Rural Area) में ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। यहाँ के जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल (District Chief Prakash Patil) ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) के नेतृत्व में विश्वास दिखाते हुए गठबंधन सरकार को समर्थन देते हुए उनके गुट में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें शिवसेना (Shiv Sena) का उपनेता नियुक्त किया।
प्रकाश पाटिल पिछले 12 वर्षों से शिवसेना ठाणे ग्रामीण जिला प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। उनका ग्रामीण क्षेत्र में अधिक पकड़ है। साथ ही वे ठाणे जिले के एक प्रमुख बैंक गोपीनाथ पाटिल पारसिक बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में भी काम कर रहे हैं। उपनेता का नियुक्ति पत्र देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि प्रकाश पाटिल का संगठनात्मक कौशल निश्चित रूप से पूरे राज्य में पार्टी संगठन के लिए उपयोगी होगा।
इसके साथ ही बदलापुर क्षेत्र में पिछले कई वर्षों से शिवसेना के लिए काम करने वाले शहर के पूर्व मेयर और शिवसेना नेता वामन म्हात्रे कुछ डिंज पहले ही ठाकरे गुट को छोड़कर शिंदे गुट में शामिल हुए थे। लेकिन अब तक उन्हें कोई जिम्मेदारी शिंदे गुट ने नहीं दिया था। अब मुख्यमंत्री शिंदे के निर्देश पर सचिव संजय मोरे ने उन्हें को भी बदलापुर शहर का प्रमुख बनाया है। मुख्यमंत्री शिंदे के हाथों वामन म्हात्रे को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर बोलते हुए शिंदे ने आशा व्यक्त की कि उनके अनुभव का लाभ निश्चित रूप से बदलापुर अंबरनाथ क्षेत्र में शिवसेना को और अधिक मजबूती देने के लिए उपयोग किया जाएगा। इस मौके पर शिवसेना सचिव संजय मोरे, ठाणे जिला परिषद उपाध्यक्ष सुभाष पवार भी मौजूद थे।