ट्रांसपोर्टरों ने RTO अधिकारी को सौपा ज्ञापन (फोटो नवभारत)
ठाणे

ठाणे में 45 दिनों से बंद फिटनेस सेंटर, सर्टिफिकेट के लिए परेशान ट्रांसपोर्टरों का RTO के बाहर प्रदर्शन

Thane RTO Fitness Centre: ठाणे में फिटनेस जांच और पासिंग में देरी के विरोध में ट्रांसपोर्टरों ने RTO पर प्रदर्शन किया। उन्होंने बंद फिटनेस सेंटर शुरू करने और कल्याण ATS से जांच बहाल करने की मांग की।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • ट्रांसपोर्टरों ने ठाणे RTO पर प्रदर्शन कर फिटनेस सेंटर शुरू करने की मांग की।

  • संघ के अनुसार, 45 दिनों से सेंटर बंद होने के कारण हजारों वाहनों की जांच लंबित है।

  • प्रदर्शनकारियों ने कल्याण ATS से जांच बहाल करने की मांग करते हुए RTO अधिकारी को ज्ञापन दिया।

Thane RTO Transporters Protest Fitness Centre Delay: ठाणे जिले में व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग प्रक्रिया में हो रही देरी के विरोध में सोमवार को ट्रांसपोर्टरों ने ठाणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) पर प्रदर्शन किया।

ठाणे जिला ट्रक-टेम्पो-टैंकर-बस वाहतूक सेवा संघ के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में फिटनेस सेंटर तत्काल शुरू करने और कल्याण के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के जरिए वाहनों की जांच शुरू कराने की मांग की गई।

ट्रांसपोर्टरों ने किया ठाणे RTO पर प्रदर्शन

फिटनेस सेंटर बंद होने से हजारों वाहन प्रभावित

संघ के अनुसार, जिले में पिछले 45 दिनों से फिटनेस सेंटर बंद होने के कारण हजारों व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच और पासिंग का काम लंबित है। इसका सीधा असर ट्रक, टेम्पो, टैंकर और बस मालिकों के कारोबार पर पड़ रहा है।

फिटनेस प्रमाणपत्र नहीं मिलने से कई वाहन सड़कों पर नहीं चल पा रहे हैं, जबकि वाहन मालिकों को उनकी ईएमआई, बीमा, रखरखाव और मरम्मत का खर्च लगातार उठाना पड़ रहा है। ऐसे में ट्रांसपोर्टरों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। संघ ने प्रशासन से फिटनेस सेंटर तत्काल शुरू करने और कल्याण सिटी के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) के माध्यम से वाहनों की जांच और पासिंग प्रक्रिया बहाल करने की मांग की है।

ट्रांसपोर्टरों के मुताबिक, फिटनेस प्रमाणपत्र समय पर नहीं मिलने से वाहनों के संचालन और व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर, वाहन की किस्त, बीमा, रखरखाव और मरम्मत जैसे नियमित खर्च जारी हैं। ऐसे में फिटनेस प्रक्रिया में देरी से वाहन मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।

दो प्रमुख मांगें उठाईं

प्रदर्शनकारियों ने ठाणे जिले के फिटनेस सेंटर तत्काल शुरू करने और कल्याण स्थित ATS के माध्यम से व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि जांच प्रक्रिया सुचारु होने से वाहन मालिकों को समय पर प्रमाणपत्र मिल सकेगा और अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी।

आंदोलन में संघ के अध्यक्ष विजय यादव, उपाध्यक्ष रामदास वाढवणे, सचिव संतोष डंगारे सहित विभिन्न पदाधिकारी, वाहन मालिक और चालक बड़ी संख्या में शामिल हुए। ट्रांसपोर्टरों ने इस संबंध में ठाणे की प्रादेशिक परिवहन अधिकारी हेमांगिनी पाटिल को ज्ञापन भी दिया।

एक वेल्डिंग करता था, दूसरा सीख रहा था टाइल्स लगाना...टाइगर श्रॉफ केस में गिरफ्तार आरोपियों की क्राइम कुंडली

मणिपुर में फिर भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी, CM के सरकारी बंगले के बाहर शव छोड़ने से तनाव; भीड़ पर आंसू गैस

सीजेपी नेता की पेशी के बीच हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा, पुलिस के नोटिस के खिलाफ याचिका; बॉन्ड भरने से किया मना

सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की पेशी, रविवार को सुनवाई के दौरान क्यों फंसा था पेंच?

लंदन में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और PoK के झंडों के साथ दिखे कांग्रेस के झंडे, किरेन रिजिजू का तीखा हमला