ठाणे रिंग मेट्रो प्रोजेक्ट (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

12,200 करोड़ की Thane Ring Metro Project में तेजी, पहले चरण की खुदाई शुरू

Thane Ring Metro Project का काम शुरू हो गया है। ब्रह्मांड क्षेत्र में बैरिकेडिंग के बाद खुदाई शुरू होगी, लेकिन ट्रैफिक और पेड़ कटाई को लेकर विरोध भी बढ़ रहा है।

अपूर्वा नायक

Thane Ring Metro Project News Update: ठाणे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार एवं नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने वाली ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना के पहले चरण का काम शुरू हो गया है। घोडबंदर क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मांड परिसर में बैरिकेटिंग की गयी है।

जिसके बाद खुदाई का काम शुरू होगा। मेट्रो 4-ए (कासारवडवली से गायमुख) एवं कापूरबावड़ी से बालकुम इलाके मेट्रो 5 (ठाणे-भिवंडी-कल्याण) मेट्रो का काम शुरू है। अब रिंग मेट्रो की खुदाई से शहर के ट्रैफिक व्यवस्था पर विपरीत असर पड़ने की संभावनाएं जतायी जा रही है।

ठाणे शहर के इंटरनल रिंग मेट्रो का काम महा मेट्रो अथॉरिटी की तरफ से किया जा रहा है। इस परियोजना के लिए राज्य सरकार की तरफ से लोन की 24 करोड़ की दूसरी किस्त हाल ही में महा मेट्रो अथॉरिटी को दी गई थी।

3 हजार पेड़ काटने की अनुमति से बढ़ी नाराजगी

गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले ही ठाणे महानगरपालिका वृक्ष प्राधिकरण ने मेट्रो के निर्माण में बाधा बन रहे तीन हजार पेड़ों को काटने की अनुमति दी है। जिसको लेकर पर्यावरण प्रेमियों ने नाराजगी जतायी है। ब्रम्हांड परिसर के एक बगीचे के पास मेट्रो के लिए वैरिकेटिंग लगा दिया है। जिसकी वजह से बगीचे में प्रवेश लगभग बंद हो गया है।

Thane Ring Metro Project के लिए टेंडर शुरु

महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने Thane Ring Metro Project के तहत आठ स्टेशनों के लिए टेंडर मंगाकर ठाणे के सर्कुलर मेट्रो कॉरिडोर को बनाने की दिशा में एक कदम उठाया है। मानपाड़ा, विजय नगरी, डोंगरीपाड़ा, पातलीपाड़ा, वाघबिल, ठाणे जंक्शन और न्यू ठाणे स्टेशनों के लिए बौलियां मंगाई गई हैं। इनमें से छह स्टेशन एलिवेटेड होंगे। ठाणे और न्यू ठाणे अंडरग्राउंड बनाए जाएंगे।

रिंग मेट्रो परियोजना के प्रमुख स्टेशन

  • ठाणे में 29 किमी लंबी मेट्रो लाइन पर 22 स्टेशनों का निर्माण कराया जाना है। इनमें रायला देवी, वागले चौक, लोकमान्य नगर बस डिपो, छत्रपति शिवाजी महाराज नगर, नीलकंठ टर्मिनल, गांधीनगर, डॉ। काशिनाथ घाणेकर नाट्यगृह, मानपाडा, डोंगरीपाडा, विजयनगरी, वाघबील, कोस्टल रोड, पातलीपाड़ा, आजादनगर बस डिपो, मनोरमानगर, कोलशेत, बालकुम नाका, बालकुम पाड़ा, राबोडी, छत्रपति शिवाजी महाराज चौक, ठाणे जंक्शन एवं न्यू ठाणे रेलवे स्टेशन शामिल है।
  • परियोजना पूरी होने के बाद, ठाणे रिंग मेट्रो एक इंट्रा-सिटी मेट्रो सिस्टम के तौर पर काम करेगा। यह कॉरिडोर मुंबई मेट्रो 4 व 4A, जो गायमुख को वडाला से जोड़ती हैं, और मेट्रो लाइन 5 के लिए फीडर रूट के तौर पर भी काम करेगा।
  • डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट में कॉरिडोर के लिए पैसेंजर की अच्छी डिमांड का भी अनुमान लगाया गया है।

सरकार दे चुकी है 50 करोड़ रुपए का फंड

  • बताया गया कि राज्य सरकार इस मेट्रो प्रोजेक्ट के काम के लिए अब तक महा मेट्रो को 50 करोड़ का फंड दे चुकी है।
  • इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 12 हजार 200 करोड़ है और राज्य सरकार इस मेट्रो की लागत के बराबर खर्च कर रही है।
  • यह रकम मिलने से ठाणे मेट्रो के काम में तेजी आई है और इस प्रोजेक्ट को 2029 तक पूरा करने की कोशिश की जा रही है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी