Representative Pic 
ठाणे

ठाणे पुलिस आयुक्तालय करेगी फरार आरोपियों की खोज, अब तक 1499 आरोपी है फरार

Virendra Mishra

ठाणे. ठाणे पुलिस आयुक्तालय (Thane Police Commissionerate) क्षेत्र में विभिन्न गंभीर घटनाओं (Serious Incidents) को अंजाम देकर फरार आरोपियों (Accused) की तलाश (Search) ठाणे पुलिस (Thane Police) जोरों शोरों से कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की फ़ोटो अन्य राज्यों और जिलों में भेजकर, क्या अपने इन्हें कहीं देखा है ऐसा सवाल करती नजर आ रही है। ठाणे पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में कुल 1499 आरोपी फरार हैं वहीं 100 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। 

गौरतलब है कि आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने का काम करते हैं वहीं पुलिस उन आरोपियों को खोजकर उन्हें दंड दिलाने का काम करती है। इसी प्रकार ठाणे पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में विभिन्न क्राइम को अंजाम देकर फरार आरोपियों की तलाश ठाणे पुलिस कर रही है। ठाणे पुलिस आयुक्तालय के आपराधिक जांच विभाग के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक मोराले ने बताया कि अब तक कुल 1499 आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी आरोपियों के फोटो और आरोपियों की विस्तृत जानकारी महाराष्ट्र राज्य के सभी जिले के पुलिस विभाग को और अन्य राज्यों के पुलिस स्टेशन में भेजकर उनकी तलाश की जा रही है। इतना ही नहीं फरार आरोपी के न मिलने पर उनकी प्रॉपर्टी जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी। 

मृत्यु की पुष्टि के लिए जांच

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोराले का कहना है कि यह लिस्ट काफी पुरानी है और इसमें से कई फरार आरोपी की मृत्यु हो चुकी है। पुलिस उन आरोपियों की मृत्यु हुई है या नहीं इसकी भी जांच कर रही है। लेकिन जो जीवित ऐसे किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और इन्हें पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

परिमंडल अनुसार फरार आरोपी

  • ठाणे शहर - 328
  • भिवंडी-215
  • कल्याण-340
  • उल्हासनगर-366
  • वागले एस्टेट-250

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब