ठाणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
ठाणे

ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत

Thane New Water Tanker Filling Center: ठाणे में बढ़ती गर्मी और पानी की मांग को देखते हुए मनपा ने घोड़बंदर क्षेत्र के ब्रह्मांड पानी टंकी परिसर में नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया है।

अपूर्वा नायक

Thane New Water Tanker Filling Center News: चिलचिलाती धूप एवं उमस भरी गर्मी के दौरान ठाणे मनपा क्षेत्र में पानी की मांग बढ़ गयी है। शहर की तमाम हाउसिंग सोसायटियों की तरफ से टैंकरों की डिमांड हो रही है, जिसको देखते हुए ठाणे मनपा के जलापूर्ति विभाग ने लोगों के लिए घोडबंदर क्षेत्र के ब्रह्मांड पानी टंकी परिसर में एक इंडिपेंडेंट टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया है।

साथ ही टैंकरों से पानी की सप्लाई को आसान बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ठाणे महानगरपालिका की सीमा अंतर्गत सात प्रभाग समितियों में टैंकरों से पानी सप्लाई करने के लिए साकेत में एक टैंकर फिलिंग सेंटर पहले से ही चल रहा है, लेकिन पानी की मांग अधिक होने की वजह से लोगों को विशेषकर घोड़बंदर रोड इलाके में समय पर टैंकरों से पानी सप्लाई करना मुमकिन नहीं हो पा रहा था।

रहिवासियों की बढ़ती मांग पर की गई व्यवस्था

  • पानी की बढ़ती मांग को देखते हुए ब्रहमांड पानी टंकी परिसर में एक इंडिपेंडेंट टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू किया गया है। इस टैंकर फिलिंग स्टेशन से लोगों को जरूरत के हिसाब से निजी व सार्वजनिक टैंकरों से पीने के पानी की सप्लाई की जाएगी।
  • ठाणे मनपा के नियमों के अनुसार, टैंकर सर्विस के लिए फीस ली जाएगी और नागरिकों को संबंधित सोसायटी के लेटरहेड पर एक डिमांड लेटर देना होगा। इस लेटर पर कार्यकारी अभियंता और उप अभियंता के हस्ताक्षर के साथ-साथ पानी सप्लाई से जुड़ी जरूरी जानकारी देना जरूरी होगा।
  • मनपा द्वारा दिए जाने वाले टैंकर सिर्फ घरेलू इस्तेमाल के लिए होंगे। इस पानी का इस्तेमाल टॉयलेट, बाथरूम फ्लशिंग या कंस्ट्रक्शन के लिए नहीं किया जा सकता।

10,000 लीटर वाले टैंकर की कीमत 1000 रुपये तय

  • मनपा की आम सभा में लिए गए फैसले के अनुसार, मनपा के टैंकर और ट्रांसपोर्टेशन मिलाकर 10 हजार लीटर कैपेसिटी वाले टैंकर का रेट 1000 रुपये तय किया गया है।
  • घरेलू इस्तेमाल के लिए अपने निजी टैंकर में 10 हजार लीटर पानी भरने का रेट 700 रुपये प्रति चक्कर है, जबकि सिर्फ़ कमर्शियल इस्तेमाल के लिए पानी भरने का रेट 1500 रुपये है। साथ ही, यदि टैंकर मालिक तय रेट से ज्यादा पैसे लेते हैं।
  • इसकी शिकायत जलापूर्ति विभाग को मिलती है तो संबंधित के खिलाफ़ एक्शन लिया जाएगा।

7 साल बाद भारत आ रहे चीन के राष्ट्रपति, 2019 की PM मोदी-शी जिनपिंग मुलाकात से अब तक क्या कुछ बदला?

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक क्या रहेगा बंद? स्कूल, दफ्तर से मेट्रो तक, जानें पूरा अपडेट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?