ठाणे मनपा के उपायुक्त उमेश बिरारी निलंबित (pic credit; social media) 
ठाणे

Thane: वोटिंग आसान बनाने के लिए ठाणे मनपा आयुक्त का बड़ा फैसला, बदले गए मतदान केंद्र

Thane Municipal Election से पहले मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वार्ड नंबर 23 में चार मतदान केंद्रों के स्थान बदले गए हैं। यह निर्णय राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार लिया गया है।

अपूर्वा नायक

Maharashtra News: ठाणे महानगरपालिका चुनाव के दौरान मतदाताओं को होने वाली असुविधा को दूर करने और मतदान प्रक्रिया को सरल बनाने के उद्देश्य से चुनाव अधिकारी एवं मनपा आयुक्त सौरभ राव ने वार्ड नंबर 23 में चार मतदान केंद्रों के स्थान बदलने का आदेश जारी किया है।

आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि यह फैसला राज्य चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार लिया गया है। वार्ड नंबर 23, 24, 25 और 26 में कुछ मतदान केंद्र मतदाताओं के निवास स्थान से काफी दूर थे, जिससे वोटिंग के दौरान परेशानी की आशंका थी। वार्ड नंबर 23 के चार उम्मीदवारों ने इन मतदान केंद्रों को बदलने को लेकर आवेदन भी किया था।

अधिकारियों ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

इस मामले में चुनाव निर्णय अधिकारी और कार्यकारी अभियंता ने पूरे क्षेत्र का दौरा कर उपयुक्त स्थानों का निरीक्षण किया और कलवा वार्ड समिति को इसकी जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान मतदाताओं के निवास स्थान और मतदाता सूची में जोड़े गए नए क्षेत्रों को ध्यान में रखा गया।

चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार बदलाव

निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर राज्य चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार वार्ड नंबर 23 के मूल मतदान केंद्रों के स्थानों में बदलाव का निर्णय लिया गया है। आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदान केंद्र तय होने और सूची प्रकाशित होने के बाद किसी असाधारण परिस्थिति में बदलाव करने के लिए संबंधित उम्मीदवारों से परामर्श और नगर निगम चुनाव आयुक्त की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। इसके बाद राज्य चुनाव आयोग को इसकी सूचना देना भी आवश्यक होगा।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत