ठाणे मनपा टेंडर विवाद  (सोर्सः सोशल मीडिया)
ठाणे

ठाणे महानगरपालिका में टेंडर वार ! चोर कहे जाने पर अधिकारियों का लेखनी बंद आंदोलन

Thane Civic Body Controversy: ठाणे मनपा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगरसेवक फाटक और कार्यकारी अभियंता राणे के बीच विवाद बढ़ गया। कर्मचारियों ने लेखनी बंद आंदोलन कर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Thane Municipal Corporation Tender Dispute: ठाणे मनपा में टेंडर प्रक्रिया को लेकर नगरसेवक और कार्यकारी अभियंता के बीच शुरू हुआ विवाद अब प्रशासनिक कामकाज तक पहुंच गया है। कार्यकारी अभियंता रणधीर राणे को नगरसेवक राजेंद्र फाटक द्वारा कथित तौर पर ‘चोर’ और ‘भ्रष्ट अधिकारी’ कहे जाने के विरोध में मंगलवार को बजे अधिकारी और कर्मचारियों ने लेखनी बंद आंदोलन शुरू कर दिया।

टेंडर प्रक्रिया को लेकर विवाद

रणधीर राणे ठाणे मनपा के वर्तकनगर प्रभाग समिति के सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। कुछ दिन पहले टेंडर प्रक्रिया को लेकर राणे और शिवसेना के नगरसेवक राजेंद्र फाटक के बीच तीखा विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महानगरपालिका की आमसभा में टेंडर का विरोध किए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से टेंडर खोले जाने से फाटक नाराज थे। वैसे ठाणे मनपा में टेंडर वार नई बात नहीं है।

नगरसेवक बनाम अभियंता विवाद

टेंडर को लेकर पदाधिकारियों और अधिकारियों में टकराव होता रहा है। नगरसेवक फाटक ने नगर अभियंता और कार्यकारी अभियंता रणधीर राणे पर टेंडर प्रक्रिया में कथित ‘मैच फिक्सिंग’ और मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग भी की थी। कुछ टेंडरों के संबंध में कथित तौर पर पांच प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया गया, जिससे पालिका प्रशासन में हलचल मच गई।

चोर’ और ‘भ्रष्ट अधिकारी’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल

हालांकि, कार्यकारी अभियंता रणधीर राणे ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि उन्होंने नियमों के अनुसार ही काम किया है। अधिकारियों का कहना है कि जनप्रतिनिधि द्वारा कार्यालय में आकर अधिकारियों के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना स्वीकार्य नहीं है। ‘चोर’ और ‘भ्रष्ट अधिकारी’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल से अधिकारी-कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई।

आयुक्त को निवेदन

इसी के विरोध में मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत महानगरपालिका के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लेखनी बंद आंदोलन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों ने महापौर शर्मिला पिंपलोलकर से मुलाकात कर उन्हें अपना निवेदन सौंपा। इसके बाद महानगरपालिका आयुक्त सौरभ राव को भी निवेदन दिए जाने की जानकारी है। अधिकारी-कर्मचारियों ने इस मामले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भी मुलाकात कर अपनी भूमिका रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि नगरसेवकों द्वारा अधिकारियों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

साड़ी में दौड़, पैरों में छाले, पर नहीं रुके कदम! रामगढ़ में होमगार्ड भर्ती में महिला ने 1600 मीटर दौड़ की पास

India Bloc March Live: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मैदान में विपक्ष, बीजेपी ने राहुल को बताया कुंठाधिपति

10 अक्टूबर से पहले इस्तीफा देंगे ज्ञानेश कुमार! APP नेता सौरभ भारद्वाज ने किया बड़ा दावा, CJP को सत्ता रहा डर

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

मुंबई एयरपोर्ट T-1 बंद करने के प्रस्ताव पर विवाद, क्या नवी मुंबई शिफ्ट होंगी उड़ानें? आज की बैठक में फैसला